Search

 
 
 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : झारखंड सरकार की बड़ी सौगात, मंईयां योजना की राशि खातों में जाना शुरू

 
  Ranchi : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. मंईयां सम्मान योजना की 3 महीने की राशि खातों में हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस योजना के तहत इस महीने में 38 से 40 लाख महिलाओं को राशि भेजी जा रही है.

महिलाओं के घरों में जश्न का माहौल

राशि मिलने से मंईयां के घरों में जश्न का माहौल है. सरकार ने एक साथ तीन महीने की राशि का तोहफा दिया है, जिससे महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है.

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री मईंया  सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति वर्ष 30,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है .

हम जो कहते हैं करते भी हैं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन में शुक्रवार को बजट पर चर्चा के दौरान कहा था कि हम जो कहते हैं वह करते हैं .महिला सम्मान योजना की राशि में विलंब का संदर्भ पहले ही बता दिया गया है कल महिला दिवस भी है, आगे होली का पर्व है, रमजान भी है और वाहा पर्व भी है. राज्य की सभी महिला के चेहरे पर मुस्कान हो इसके लिए होली से पहले तक महिलाओं के खाते में मईया सम्मान योजना की राशि चली जाएगी वे सदन में मंगल कालिंदी के सवाल का जवाब दे रहे थे.

सीएम ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि जब आधी आबादी सशक्त होती है तो पूरा समाज समृद्ध हो जाता है. अबुआ सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं के जरिए राज्य की हमारी मां, बहन, बेटियों को मजबूत करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है. सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि  हमारा संकल्प आधी आबादी को सिर्फ कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना ही नहीं है बल्कि उन्हें सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्र में सशक्त भी बनाना है. हर कदम पर आपका यह बेटा और भाई आपके साथ खड़ा है. आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आधी आबादी और उनके परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही