Search

 
 
 

झारखंड हाईकोर्ट में मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

 
Ranchi: अधिवक्ता परिषद झारखंड उच्च न्यायालय इकाई ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गोष्ठी का आयोजन किया था. जिसमें वरीय अधिवक्ता एमएम पाल, इंद्राणी सेन चौधरी, एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्षा ऋतु कुमार, अधिवक्ता परिषद की सचिव नीता कृष्णा, बक्शी विभा, नीतू सिन्हा ने मंचासिन होकर अपने अपने विचार महिलाओं के उत्थान एवं उनके द्वारा किये जा रहे विश्व स्तरीय कार्यों की व्याख्या की, साथ ही साथ उन्होंने महिलाओं की परिवार में अहम भूमिका पर भी प्रकाश डाला. साथ ही बताया कि महिलाएं इस समाज की अग्रणी भूमिका में हमेशा तत्पर रही हैं, और उनकी भागीदारी के बिना कोई भी कार्य असंभव है. [caption id="attachment_861359" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/2-33.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> तस्वीर- कार्यक्रम में शामिल महिला अधिवक्ता[/caption] इस मौके पर उच्च न्यायालय में कार्यरत करीब 35 सफाई महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. पुरस्कार वितरण मंचासीन महिला अधिवक्ताओं इंदु परासर, लीना मुखर्जी, साधना कुमार,निक्की सिन्हा, विपुल दिव्या और अन्य के द्वारा किया गया. समारोह में अधिवक्ता परिषद के बारे में विशेष जानकारी नीता कृष्णा एवं एकल गीत इंदु परासर ने प्रस्तुत किया. वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार के द्वारा महिलाओं के उत्साह वर्धन हेतु गीत भी प्रस्तुत की गई. इस अवसर पर कई वरिष्ठ महिला अधिवक्ताओं सहित बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा, परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत विद्यार्थी, उच्च न्यायालय महासचिव प्रभात कुमार सिन्हा, ट्रेजरर पवन पाठक, जितेंद्र त्रिपाठी, रामित सत्येंद्र, रोमित कुमार के अलावा बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही. इसकी जानकारी मीडिया प्रमुख रीतेश कुमार बॉबी ने दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही