Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केओ कॉलेज गुमला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह बसंत उत्सव का समापन

Gumla : कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला में त्रिदिवसीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह बसंत उत्सव का आयोजन 2 मार्च से 4 मार्च तक किया गया. इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने एवं समाज में प्रतिष्ठित होने के लिए महिला सशक्तिकरण को प्रेरित करना है. तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन फैशन शो, मेहंदी प्रतियोगिता, सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दूसरे दिन विभिन्न क्षेत्र की महिला विशेष स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रश्मि कश्यप, महिला थाना प्रभारी सुमन कुमारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट साक्षी मंत्री एवं रिटायर सिविल सर्जन डॉ जेम्मा लकड़ा शामिल हुईं.

फूड स्टॉल एवं हस्तकला प्रदर्शनी

कार्यक्रम के तीसरे एवं अंतिम दिन फूड स्टॉल एवं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने हस्त निर्मित विभिन्न कलात्मक वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई. साथ ही फूड स्टॉल में स्वादिष्ट व्यंजन परोसे. इसमें इडली, सांभर बड़ा, गाजर का हलवा, एग डेविल, पारंपरिक पीठा, चटनी, मड़ुवा रोटी, छिलका रोटी, गोंदली का हलवा, ब्रेड चॉप, मसाला चाय, विभिन्न प्रकार के साग, चाउमिन एवं रोल शामिल थे. इसका सभी लोगों ने लुत्फ उठाया. समापन समारोह में पुग्गु पंचायत की मुखिया जेने विभा लकड़ा, प्राचार्य प्रो एजे लखलो, प्रोफेसर सीमा, प्रो कंचन कुमारी, प्रो कुमार बा, प्रो बीएन मिश्रा, प्रो डॉक्टर दिलीप कुमार, प्रो संजय कुमार, प्रो डॉ प्रसनजीत मुखर्जी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – उषा">https://lagatar.in/usha-martin-celebrated-safety-day-said-the-head-of-personnel-safe-work-culture-is-necessary-in-the-industry/">उषा

मार्टिन ने मनाया सेफ्टी डे, बोले कार्मिक प्रमुख- उद्योग में सुरक्षित कार्य संस्कृति जरूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही