Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिंसा के 8 दिन बाद सासाराम में इंटरनेट सेवा बहाल, अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर

Sasaram : रामनवमी पर बिहार के सासाराम में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी. जिसे 8 दिन बाद फिर से बहाल कर दी गयी है. हालांकि रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कड़ी चेतावनी भी दी है. डीएम ने कहा कि इंटरनेट का इस्तेमाल साकारात्मक काम में करे. यदि किसी ने अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह अफवाह फैलाने वाले पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गयी है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी. इंटरनेट सेवा बहाल करने के बाद भी सासाराम में पुलिस बल तैनात हैं. डीएम ने जिले में पेट्रोलिंग तेज करने के आदेश दिये हैं. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-firing-during-manda-puja-in-itki-two-youths-injured/">रांची

: इटकी में मंडा पूजा के दौरान गोलीबारी, दो युवक घायल)

रामनवमी पर निकाली गयी शोभायात्रा पर हुआ था हमला

बता दें कि बिहार के सासाराम और नालंदा में 31 मार्च को शोभायात्रा पर हमला हुआ था. इसके बाद जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की घटना हुई. इसमें कई पुलिसकर्मी समेत आम लोग भी घायल हुए थे. इघटना के बाद दोनों जिलों में धारा 144 लगाया गया था. वहीं अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. इसे भी पढ़ें : 23">https://lagatar.in/even-after-23-years-the-investigation-in-the-fake-appointment-case-has-not-yet-been-completed/">23

साल बीत जाने के बाद भी फर्जी नियुक्ति मामले में अब तक पूरी नहीं हुई जांच

धारा 144 लागू होने के बाद भी हुई थी हिंसक झड़प और गोलीबारी

सासाराम और बिहारशरीफ में शनिवार (1 मार्च) को भी हिंसा में 9 लोग घायल हुए थे. धारा-144 के बीच बिहारशरीफ में के पहाड़पुर में शनिवार देर रात दो गुट आपस में भिड़ गये थे. इस घटना में 12 राउंड फायरिंग भी हुई थी. जिसमें तीन लोगों को गोली लगी थी. इनमें से एक व्यक्ति की मौत भी हो गयी थी. वहीं काशी तकिया में 6 राउंड फायरिंग हुई थी. जबकि सासाराम के शेरगंज में एक धार्मिक स्थल के बाहर बमबाजी हुई थी. जिसमें 6 लोग घायल हुए थे. इसे भी पढ़ें : लखनऊ">https://lagatar.in/lucknow-supergiants-beat-hyderabad-krunal-pandya-became-the-hero-of-victory/">लखनऊ

सुपरजायंट्स ने हैदराबाद को हराया, क्रुणाल पंड्या बने जीत के हीरो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही