Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी से छिनतई मामले में दो गिरफ्तार

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद चौक से वृद्ध से बीस हजार रुपये छिनतई मामले में बेंगाबाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है. हालांकि बेंगाबाद पुलिस ने अभी इस मामले की पुष्टि नहीं की है. युवकों की गिरफ्तारी कहां से हुई, पुलिस अभी इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक को पुलिस ने मंगलवार की रात पकड़ा है और हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक वृद्ध से हुई छिनतई की घटना में शामिल थे. गौरतलब है कि मंगलवार 11 अप्रैल को बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिझेया निवासी रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी डिलो दास बैंक से बीस हजार रुपये निकाल कर निकले थे. इसी दौरान बेंगाबाद चौक पर बाइक पर सवार दो उच्चकों ने वृद्ध के थैले में एक ब्लेड मार कर अंदर रखे रुपये निकाल फरार हो गए थे. घटना की सूचना बेंगाबाद पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य बिंदुओं की जांच करते हुए पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी. यह">https://lagatar.in/bengabad-annual-sports-festival-organized-at-kn-bakshi-college/">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : केएन बक्शी कॉलेज में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही