Search

 
 
 

कोडरमा: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

 
Koderma: पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया. दरअसल एसपी को सूचना मिली कि कोडरमा थाना कांड संख्या-122/2024 के सभी अभियुक्त बिहार के वैशाली जिले गाड़ी लेकर गए हैं. इस पर एसपी द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया और दल को छापामारी के लिए वैशाली रवाना किया गया. टीम ने छापामारी के क्रम में वैशाली जिले के महूआ थानान्तर्गत इस कांड के सभी अभियुक्तों को स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार कर लिया. जिनकी निशानदेही पर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना अन्तर्गत एक गैरेज से इस कांड में चोरी किये गये स्कोर्पियों के कुछ पार्ट्स को बरामद किये. इस प्रकार कोडरमा पुलिस द्वारा एक पेशेवर अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम रमेश कुमार, ओम प्रकाश पासवान, अविनाश कुमार और विकाश कुमार हैं. वहीं पुलिस स्विफ्ट कार, एक स्कार्पियो बरामद किया. वहीं छापेमारी दल में शामिल पुनि सुजीत कुमार, पुअनि शशिभूषण कुमार, तकनिकी शाखा के कर्मी एवं थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.
इसे भी पढ़ें - गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-troubled-by-power-cut-villagers-protest-at-sub-station/">गिरिडीह

: बिजली कटौती से परेशान गावां के ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर किया प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही