Search

 
 
 

राजकीय+2  उच्च विद्यालय चंदवा में चल रहे जमीन विवाद में हस्तक्षेप करें डीसी : प्रतुल शाहदेव

 

आवश्यकता पड़े तो विवादित जमीन को क्षेत्र के शिक्षा के हित में अधिग्रहण करे प्रशासन

Chandwa : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और भाजपा के चंदवा प्रखंड के अन्य नेता सोमवार को राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय चंदवा पहुंचे. प्रतुल ने प्रभारी प्राचार्य की अनुपस्थिति में इंचार्ज जुलियस टोप्पो, कृष्ण चौधरी एवं अन्य शिक्षकों से स्कूल की जमीन को लेकर चल रहे विवाद की जानकारी ली. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि जिस जमीन पर कार्य कराया जा रहा है, उसके भूमि स्वामित्व के सर्टिफिकेट को 15 जनू 2022 को अंचलाधिकारी ने रद्द कर दिया है. बता दें कि मुहर्रम के दिन इस स्कूल के प्राचार्य ने चंदवा थाना प्रभारी को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों के द्वारा स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण करके कार्य किया जा रहा है. प्रतुल ने कहा यह इस क्षेत्र का सबसे बड़ा स्कूल है, जिसमें ढाई हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं. बढ़ती आबादी के साथ इस विद्यालय के विस्तारीकरण के लिए और जमीन की आवश्यकता है. प्रतुल ने डीसी से मांग करते हुए कहा कि  वे दोनों पक्षों के कागजातों की जांच कर लें. आवश्यकता पड़े तो क्षेत्र के शिक्षा हित और विद्यालय के हित में जिस जमीन को विवादित बनाने की कोशिश की गई है, उसका अधिग्रहण भी किया जाए. प्रतुल ने स्कूल के शिक्षकों को आश्वासन दिया कि वह सरकार और प्रशासन से न्याय संगत कार्रवाई की अपेक्षा रखते हैं. प्रतुल के साथ दीपक निषाद, मनीष चांदो, कृष्ण कुमार , रोहित  शाहदेव, गोपाल शाहदेव, विजय कुमार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हरियाणा">https://lagatar.in/haryana-clashes-between-two-groups-during-the-saffron-yatra-fierce-stone-pelting-many-injured/">हरियाणा

: भगवा यात्रा के दौरान दो गुटों में झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही