Search

 
 
 

NTPC के CMD पद के लिए इंटरव्यू आज, राज्यपाल के प्रधान सचिव भी दावेदार

Ranchi : देश की प्रतिष्ठित कंपनी NTPC (National Thermal Power Corporation) के प्रबंध निदेशक के पद के लिए आज (4 जुलाई) इंटरव्यू है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकरणी भी इस पद के दावेदारों में से एक है. NTPC के CMD के लिए सफल उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा.
 

Ranchi : देश की प्रतिष्ठित कंपनी NTPC (National Thermal Power Corporation) के प्रबंध निदेशक के पद के लिए आज (4 जुलाई) इंटरव्यू है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकरणी भी इस पद के दावेदारों में से एक है. NTPC के CMD के लिए सफल उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा.

 

जानकारी के मुताबिक NTPC ने CMD के पद के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया था. इसमें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, गेल (Gas Authority of India Limited, पावर फाइनांस कॉरपोरेशन (PFC), पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (PGCIL), टाटा पावर सहित देश के अन्य तकनीक विशेषज्ञों ने आवेदन किया है. 

 

Uploaded Image

राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी.

इंटरव्यू शनिवार की सुबह 10 बजे से शुरु होगा. किसी एक का चयन NTPC के CMD के पद के लिए किया जायेगा. इस पद के लिए राज्य के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने भी आवेदन किया है. अभी वह राज्यपाल के प्रधान सचिव हैं. 

 

बताया जाता है कि इस पद के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के विभिन्न कंपनियों में शीर्ष पदों पर कार्यरत कुल 40 अधिकारियों ने आवेदन किया था. CMD के चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने 40 आवेदनों की छंटनी करने के बाद कुल 18 अधिकारियों की सूची तैयार की है. इस सूची मे नितिन मदन कुलकर्णी का नाम भी शामिल है. 

 

इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची

  • - शिवम श्रीवास्तव, निदेशक, इंधन, NTPC
  • - सुपेंद्र पंडा, कार्यपालक निदेशक
  • - देवाशीष पंडा, कार्यपालक निदेशक
  • - विजय चंद, कार्यपालक निदेशक
  • - अशोक सहगल, कार्यपालक निदेशक
  • - सरित माहेश्वरी, कार्यपालक निदेशक
  • - एलके बेहरा, कार्यपालक निदेशक
  • - अजय कुमार शुक्ला, कार्यपालक निदेशक
  • - नितिन मदन कुलकर्णी, अपर मुख्य सचिव झारखंड सरकार
  • - अनुज जैन, निदेशक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन
  • -  मनोज शर्मा, कार्यपालक निदेशक, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन
  • - अजीत ठाकुर, कार्यपालक निदेशक, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन
  • - हेमंत राठौर, कार्यपालक निदेशक, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन
  • - अतुल कुमार कुमार त्रिपाठी, कार्यपालक निदेशक GAIL
  • -  पकज पंडा, कार्यपालक निदेशक PGCIL
  • - हेमंत दास, कार्यपालक निदेशक, PFC
  • - कमलेश कुमार जांगिड़, निदेशक वित्त, गुजरात ऊर्जा विकास निगम
  • - दिपेश नंदा, प्रबंध निदेशक, TATA POWER
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही