Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची विवि में MBA-BBA सहायक प्राध्यापक (संविदा) पद के लिए साक्षात्कार 27 को

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने एमबीए/बीबीए में सहायक प्राध्यापक (संविदा) पद पर नियुक्ति प्रक्रिया के तहत 27 जुलाई 2026 को साक्षात्कार आयोजित करने की घोषणा की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने एमबीए/बीबीए में सहायक प्राध्यापक (संविदा) पद पर नियुक्ति प्रक्रिया के तहत 27 जुलाई 2026 को साक्षात्कार आयोजित करने की घोषणा की है.


विश्वविद्यालय ने पात्र अभ्यर्थियों की सूची शैक्षणिक अंक (एकेडमिक स्कोर) सहित अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.ranchiuniversity.ac.in पर जारी कर दी है. यदि किसी अभ्यर्थी को सूची या अंक संबंधी कोई आपत्ति है, तो वह सूची प्रकाशित होने के दो दिनों के भीतर rucvs.ranchi@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकता है.


विश्वविद्यालय ने सभी पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने सभी शैक्षणिक एवं अनुभव संबंधी मूल प्रमाण-पत्र तथा पासपोर्ट आकार का फोटो साथ लाने का निर्देश दिया है.


साक्षात्कार 27 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से आईक्यूएसी सभागार (रसायन शास्त्र विभाग), मोरहाबादी परिसर, रांची विश्वविद्यालय में आयोजित होगा. वहीं, दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को पूर्वाह्न 10:00 बजे तक मोरहाबादी परिसर में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही