Search

 
 
 

इंटक नेता राणासंग्राम सिंह की हालत गंभीर, मेडिका में भर्ती

 
Ranchi: इंटक के राष्ट्रीय वरीय सचिव और एचईसी की मान्यताप्राप्त हटिया प्रोजेक्ट वकर्स यूनियन के महामंत्री राणा संग्राम सिंह की तबीयत खराब है. इलाज के लिए उन्हें मेडिका अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री लीलाधर सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया रामा संग्राम सिंह यूरोसेप्सिस बीमारी से पीड़ित हैं और उन्हें एक सप्ताह पूर्व ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मेडिका के चिकित्सकों का कहना है कि उनका लीवर ,किडनी काम करना बंद कर दिया है. आम आदमी का ब्रेन 15 % काम करता है, लेकिन राणा साहेब का ब्रेन 6% काम करता है. 3% पर ब्रेन डेड है और फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. संयुक्त बिहार के श्रमिक आंदोलन के पुरोधा राणा संग्राम सिंह की बीमारी की खबर पाकर शुक्रवार को सैंकड़ों मजदूर नेता व शुभचिंतक उनका हालचाल जानने मेडिका अस्पताल पहुंचे. मजदूर नेता के रूप में राणा साहेब ने बोकारो, टाटानगर, धनबाद, गोमिया, पतरातू, सिंदरी,हजारीबाग, पटना, डिहरी क्षेत्र मेंअलग पहचान बना ली थी. एचईसी, बासल, उषा मार्टिन सहित कई औद्योगिक इकाइयों व कारखाना के श्रमिकों के हित में लगातार आवाज बुलंद करते रहे हैं. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/former-cm-champai-soren-joined-bjp-babulal-welcomed-him-by-garlanding-him/">भाजपा

में शामिल हुए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, सदस्यता ग्रहण करते समय हुए भावुक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही