Search

 
 
 

इंटक ने लातेहार, गुमला और लोहरदगा जिला अध्यक्ष को हटाया

 
Chandwa : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शीतल साव लातेहार, अमित साहू गुमला और इमरान आजाद लोहरदगा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दूबे से विचार-विमर्श के बाद इंटक के झारखंड प्रभारी डाॅ. प्रदीप बलमुचू ने पांच जुलाई को इससे संबंधित पत्र जारी कर दिया है. इसकी प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे, राष्ट्रीय महासचिव एनजी अरूण तथा पद से हटाये गए शीतल साव, अमित साहू और इमरान आजाद को भी भेज दिया गया है. नये जिला अध्यक्षों की घोषणा जल्द करने की बात कही गई है. इस संबंध में जब शीतल साव से जानकारी ली गई तो उन्होंने इस खबर को अफवाह बताया. कहा कि कुछ लोग मेरी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर गए हैं और मेरे विरूद्ध गलत खबरों का प्रसार कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-construction-of-incomplete-bridge-on-liptas-dhoi-river-begins/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : लिप्ता की धोई नदी पर अधूरे पुल का निर्माण शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही