Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पड़ताल : हजारीबाग नगर निगम में सफाईकर्मी बनाए गए हैं ऑफिस के बाबू

काबिलियत के आधार पर निबटा रहे संचिका, बहाली में टेबल पाने की है लालसा बाबुओं के समकक्ष तलब नहीं मिलने का है मलाल, कार्यालय में कर्मियों का है घोर अभाव 456 सफाईकर्मियों में करीब दो दर्जन निबटा रहे ऑफिस का काम Pramod Upadhyay Hazaribagh : हजारीबाग नगर निगम में तैनात करीब 450 सफाईकर्मियों में लगभग दो दर्जन सफाईकर्मी ऑफिस में बाबुओं की भूमिका निभा रहे हैं. वह संचिका निबटाने से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर तक का काम कर रहे हैं. ऐसे में फिल्ड में सफाईकर्मियों की कमी हो रही है. साफ-सफाई में परेशानी हो रही है. हर वार्ड में जमादार के साथ सात-आठ सफाईकर्मियों को लगाया गया है. लेकिन ऑफिस में काम निबटाने वाले सफाईकर्मी फिल्ड में नहीं जा पाते हैं. काबिलियत के आधार पर उन्हें ऑफिस में काम दिया गया है. इन सफाईकर्मियों ने यह लालसा भी पाल रखी है कि भविष्य में बहाली हुई, तो उन्हें प्राथमिकता मिलेगी. बाबुओं की कुर्सी संभाले इन सफाईकर्मियों को यह मलाल है कि उन्हें तृतीय या चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के समकक्ष पगार नहीं मिलते हैं. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-congress-will-now-connect-with-general-public-through-solution-box/">हजारीबाग:

अब समाधान पेटी के जरिए आम जनता से जुड़ेगी कांग्रेस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/pppp-16.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

नगर निगम में कर्मचारियों का घोर अभाव

दरअसल नगर निगम में कर्मियों का घोर अभाव बताया जाता है. लेकिन इन सफाईकर्मियों के काम करने से कार्यालय कर्मियों का अभाव निगम में नहीं खटकता है. इस वजह से भी यहां कार्यालय कर्मियों की बहाली की जरूरत महसूस नहीं की जाती है. चूंकि काम का निबटारा और वह भी कम पैसे में ही हो जा रहा है. इस बात से नगर निगम की निवर्तमान महापौर रोशनी तिर्की भी इत्तेफाक रखती हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/pppp-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  

नगर निगम बनने के पहले से कर रहे काम : सिटी मैनेजर

सिटी मैनेजर राजीव रंजन कुमार ने बताया कि यह परिपाटी पहले से ही चली आ रही है. पहले नगर पंचायत, फिर नगरपालिका के वक्त से ही काबिलियत के आधार पर सफाईकर्मी ऑफिस के काम में लगाए गए हैं. इसे भी पढ़ें :रिम्स">https://lagatar.in/prisoner-died-during-treatment-in-rims-was-a-resident-of-ramgarh/">रिम्स

में इलाज के दौरान कैदी की मौत, रामगढ़ का निवासी था
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ppp-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

बहाली करना चाहते थे लेकिन रोक लगा दी गई : रोशनी तिर्की

नगर निगम हजारीबाग की निवर्तमान महापौर रोशनी तिर्की कहती हैं कि वह ऑफिसकर्मियों की बहाली की पक्ष में थीं. लेकिन नगर विकास विभाग ने उनकी अनुशंसा पर रोक लगा दी. कार्यालय में काम लेने के कारण ही फिल्ड में सफाईकर्मियों की कमी है. वार्ड में सफाई के लिए कागज पर सफाईकर्मियों की जो संख्या दिखाई जाती है, वास्तव में उससे काफी कम कर्मी काम पर भेजे जाते हैं. इससे साफ-सफाई में परेशानी उत्पन्न होती है. उन्होंने इस मामले की जांच के लिए कार्यालय में सूचना दी थी, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही