Search

पाकुड़ में 16 बीघा जमीन पर अवैध खनन की जांच, ACB टीम ने खंगाला रिकॉर्ड

Pakur: झारखंड-बंगाल सीमा से सटे पाकुड़ में कथित अवैध पत्थर खनन के मामले में एसीबी दुमका की टीम ने जांच शुरू कर दी है. एसीबी की टीम गुरुवार को पाकुड़ पहुंची और सदर अंचल के कसियाडांगा, कान्हूपुर और सिंहगड्ढा क्षेत्र में पहुंचकर मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई.
 
मामला करीब 16 बीघा जमीन पर कथित अवैध पत्थर खनन से जुड़ा है. आरोप है कि राजग्राम के एक पत्थर कारोबारी द्वारा उक्त क्षेत्र में अवैध खनन कराया गया. इस मामले में सरकार को करीब 50 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान की बात सामने आई है.

पहले भी हो चुकी है स्थल जांच

मामले को लेकर पाकुड़ के पूर्व और वर्तमान उपायुक्त की ओर से सिविल एसडीओ को जांच का निर्देश दिया गया था. इसके बाद सिविल एसडीओ की मौजूदगी में खनन क्षेत्र का डीजीपीएस सर्वे कराया गया. सर्वे टीम ने अपनी रिपोर्ट खनन विभाग को सौंप दी है. रिपोर्ट के अनुसार करीब 9.71 एकड़ क्षेत्र में अवैध खनन की पुष्टि होने की बात कही गई है.

ACB के टेकओवर के बाद पहली जांच

मामले को एसीबी द्वारा अपने स्तर पर लिए जाने के बाद टीम पहली बार पाकुड़ पहुंची. एसीबी के डीएसपी रैंक के अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने माइनिंग कार्यालय और सिविल एसडीओ के आवासीय कार्यालय पहुंचकर मामले से संबंधित दस्तावेज और जानकारी ली.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही