Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीसीएल गोविंदपुर परियोजना में हुई हादसे की जांच शुरू

Advertisement
Advertisement
Bermo : सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर खुली खदान में हुई हादसे की जांच करने सीसीएल रांची से इंटरनल सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन की टीम परियोजना पहुंची है. 19 दिसंबर की शाम गोविंदपुर खुली खदान में वाटर टैंकर पलट गया था. हादसे में टैंकर चालक अमृत तुरी और उपचालक प्यारी यादव घायल हो गए थे. जांच टीम ने गोविंदपुर परियोजना के जीरो पॉइंट कार्यालय में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूछताछ की. जांच टीम में ओपी गुप्ता और राकेश रंजन शामिल हैं. टीम फिटर व ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है.

   फिटर व ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारियों से पूछताछ

हादसे के बारे में परियोजना पदाधिकारी परशुराम नायक ने कहा कि टीम संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है. दुर्घटनास्थल से टैंकर को हटा दिया गया है. टैंकर सही सलामत है. जांच टीम दुर्घटना के कारण का पता लगा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा. घायल अमृत तुरी और प्यारी यादव ठीक हैं. दोनों की जान खतरे से बाहर है.

                            क्या है मामला ?

हादसे के समय सीसीएल कर्मी अमृत तूरी और प्यारी यादव वाटर टैंकर से खुली खदान में पानी छिड़काव कर रहे थे. इसी बीच संतुलन बिगड़ने से टैंकर पलट गया. आनन-फानन में सहकर्मियों ने इलाज के लिए दोनों घायलों को सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल के डॉ. मेघनारायण राम व डॉ. एसके सिंह ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची स्थित मेडिका अस्पताल रेफर कर दिया. यह भी पढ़ें : तीन">https://lagatar.in/three-heavy-vehicles-collide-two-drivers-injured/">तीन

भारी वाहनों में टक्कर, दो चालक जख्मी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही