Search

 
 
 

हरमू नदी और बड़ा तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की हो जांच

 
Ranchi : रांची के जलाशयों को बचाने के लिए सिविल सोसायटी ने रविवार को पदयात्रा निकाली. इसके माध्यम से कांके डैम, बड़ा तालाब, हरमू नदी को बचाने एवं इनके सौदर्यीकरण के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग की गयी. पदयात्रा की शुरुआत कांके डैम सरोवर नगर तट से हुई, जो बड़ा तालाब होते हुए हरमू नदी पुल तक पहुंची. इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए. संयोजक अमृतेश पाठक ने कहा कि पिछले कई सालों से हम कांके डैम समेत रांची के सभी जलाशयों को प्रदूषण और अतिक्रमण की मार से बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं. लेकिन सरकार और नगर निगम कान में तेल डालकर सो रही है. हम अपनी आंख के सामने में रांची के सबसे अनमोल जलाशयों को बर्बाद होते नहीं देख सकते हैं. हम अपनी आने वाली पीढ़ी के साथ बेईमानी करना नहीं चाहते हैं. पदयात्रा में शामिल लोग हरमू नदी और बड़ा तालाब में सौदर्यीकरण के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की जांच की. चैंबर के पूर्व अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि सरकार के उपर लगातार दबाव बनाए रखना है. पदयात्रा में वकील खुशबू कटारुका, प्रेम कटारुका, जया तिवारी, मंजू देवी, शैलेश्वर दयाल सिंह, सत्यप्रकाश मिश्रा, शिव किशोर शर्मा, सियाराम सिंह, प्रमिला उरांव, मनोज कुमार पुट्टु, रिपू मिश्रा, मंटु मुंडा, रमेश मुंडा, पिंटू मुंडा, राजेश पांडे, बबलू मुंडा समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/two-laborers-from-jharkhand-also-died-in-odisha-train-accident/">ओडिशा

 ट्रेन हादसे में झारखंड के दो मजदूरों की भी मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही