Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच पूरी, जल्द कोर्ट में रिपोर्ट पेश करेगी CID

Ranchi :  जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले की सीआईडी ने जांच पूरी कर ली है और अपनी रिपोर्ट भी तैयार कर ली है. अब जांच रिपोर्ट अदालत में पेश की जाएगी. इसके बाद अदालत इस मामले में अपना फैसला सुनायेगी.

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल बीते साल 21 और 22 सितंबर को जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा आयोजित हुई थी. इस दौरान पूरे राज्य में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गयी थी. अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि पेपर लीक की घटना परीक्षा से पहले हुई थी, लेकिन इंटरनेट बंद रहने की वजह से यह सामने नहीं आया.

झारखंड हाईकोर्ट में चल रही मामले की सुनवाई

इस मामले में रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसके बाद सीआईडी ने इस केस टेक ओवर कर लिया. तत्कालीन सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता ने इस पूरे मामले की जांच के लिए सीआईडी की अधिकारी संध्या रानी मेहता के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया. फिलहाल इस मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में चल रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही