Search

 
 
 

नामकुम में वाहनों की जांच, डीटीओ ने वसूले 1.88 लाख जुर्माना, 5 वाहन जब्त

 
Ranchi : रांची जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रकाश ने मंगलवार को नामकुम में वाहनों की जांच अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान 134 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 20 वाहन टैक्स डिफॉल्टर व ओवरलोडेड पाये गए. डीटीओ ने 20 वाहनों से 188625 रुपए जुर्माना के तौर पर वसूले. वाहनों के परमिट की जांच की गई, जिनमें कई वाहनों के परमिट नहीं थे. वहीं आवश्यक कागजात, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस सर्टिफिकेट की भी जांच की गई.

5 वाहनों को किया गया जब्त

जिला परिवहन कार्यालय के कर्मियों द्वारा बारी-बारी से सभी 134 वाहनों की जांच की गई. जांच के दौरान 20 वाहनों (हाईवा, 407, 709, 909 बस एवं मालवाहक वाहनों) से जुर्माना वसूले गये. पांच वाहनों को जब्त किया गया. जब्त वाहनों को नामकुम थाने में रखा गया है.

कागजात दुरुस्त कर ही सड़क पर चलें- डीटीओ

जांच के दौरान डीटीओ ने वाहन चालकों से कहा कि सड़क पर निकलने से पहले सारे कागजात दुरुस्त कर लें. कहा कि भारी वाहनों की जांच अभी जारी रहेगी. अनियमितता बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें – शेल">https://lagatar.in/new-twist-before-hearing-of-shell-company-case-manish-kumar-filed-intervention-petition-know-update/">शेल

कंपनी केस की सुनवाई से पहले नया ट्विस्ट, मनीष कुमार ने दायर की हस्तक्षेप याचिका, जानिए अपडेट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही