Search

पड़ताल : आदर्श मध्य विद्यालय चौपारण की बाउंड्री के लिए दो वर्षों में दो बार टेंडर

पहली चहारदीवारी की एक ईंट भी नहीं खिसकी, भवन मरम्मत के टेंडर में दोबारा नई बाउंड्री में दिखाए गए खर्च वर्ष 2021 में सांसद मद की 10 लाख की राशि से बनाई गई चहारदीवारी अब फिर भवन प्रमंडल विभाग से 13 लाख से निर्माण की बारी Suraj Kumar Chouparan : आदर्श मध्य विद्यालय चौपारण की बाउंड्री के लिए दो वर्षों में दो बार टेंडर किया गया. वर्ष 2021 में सांसद मद की करीब 10 लाख की राशि से स्कूल की चहारदीवारी बनाई गई थी. अभी इस चहारदीवारी की एक ईंट तक नहीं हिली कि फिर भवन प्रमंडल विभाग से करीब 13 लाख की राशि से चहारदीवारी तैयार कराई जाएगी. दरअसल 82 लाख 85 हजार 100 रुपए से पूरे स्कूल की मरम्मत चल रही है. इसका टेंडर एक सितंबर 2022 को हुआ था. उसमें स्कूल में नई चहारदीवारी के लिए 13 लाख 68 हजार 214 रुपए का खर्च शामिल किया गया है. इसमें नए निर्माण के नाम पर नौ लाख 71 हजार 847 रुपए से शौचालय बनाया जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ppp-2.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें :Breaking-">https://lagatar.in/increased-burden-on-consumers-6-50-increase-in-electricity-rate-new-rate-effective-from-june-1/">Breaking-

कंज्यूमरों पर बढ़ा बोझ : बिजली दर में 6.50 % की बढ़ोतरी, नयी दर एक जून से प्रभावी

नई चहारदीवारी पर उठे रहे सवाल

सवाल यह उठ रहा है कि जब स्कूल की पूरी चहारदीवारी सही सलामत है, तो फिर से बाउंड्री निर्माण के लिए टेंडर निकालने का क्या मतलब है. इस पर बीइइओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है. आदर्श मध्य विद्यालय चौपारण बाउंड्री वाल नया निर्माण की फिर से टेंडर हुआ है, तो यह गलत है और यह मामला जांच का विषय है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/pppp-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सांसद से कह मामले की जांच कराएंगे : राजेश सहाय

इस संबंध में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय ने कहा कि पहले से बनी बाउंड्री को फिर से बनाना लाखों की राशि के गोलमाल का मामला है. सांसद से इस बात की शिकायत कर मामले की जांच कराएंगे. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bjp-held-a-meeting-regarding-the-united-front-conference-to-be-held-in-jaintgarh-on-june-15/">नोवामुंडी

: जैंतगढ़ में 15 जून को होने वाले संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को लेकर भाजपा ने की बैठक
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/pppp-3.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

परियोजना से जुड़ा मामला नहीं : एई

झारखंड शिक्षा परियोजना के सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार ने कहा कि यह परियोजना से जुड़ा मामला नहीं है. यहां से स्कूल मरम्मत या बाउंड्री निर्माण के लिए कोई टेंडर नहीं हुआ है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//