Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ में नदी में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement

हुहाग गांव का था मृतक

Ramgarh: रामगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक की लाश मिली. बताया जाता है कि लाश सिरका बड़का टाड़ के पास दामोदर नदी में मिली. इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो वहां भीड़ जमा हो गयी. शव की पहचान हुहाग गांव के इनामुल के रूप में हुई है.

19 मई से था लापता

परिजनों का कहना है कि 19 मई को वह अपने घर से निकला था. उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चला. परिजनों को जब लोगों ने सूचना दी तो पता चला. लोगों ने दामोदर नदी में एक शव फंसे होने की जानकारी दी.

जानकारी मिलने के बाद परिजन नदी के पास पहुंचे और शव की पहचान की. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की करवाई में जुट गई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. परिजनों ने कहा कि मृतक सिविल इंजीनियर है. वह बंगलोर में काम करता था.

[wpse_comments_template]

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही