Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटा समूह के अधिकारियों के साथ निवेश पर चर्चा, सीएम ने दिया सहयोग का भरोसा

  • जमशेदपुर में न्यू ग्रीन टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट के विस्तार पर हुई बातचीत
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील एवं टाटा कमिंस के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में जमशेदपुर में न्यू ग्रीन टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट के विस्तार (हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी इंजन आधारित वाहन निर्माण) पर निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई. टाटा मोटर्स के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ग्रीन टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी रखी गई. अधिकारियों ने बताया कि जमशेदपुर में इस प्रोजेक्ट के विस्तार पर निवेश की असीम संभावनाएं हैं.

सीएम ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया

टाटा मोटर्स एवं टाटा कमिंस इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ हाइड्रोजन इंजन से चलने वाले वाहन बनाने की तैयारी कर रही है. आने वाले 25 से 30 वर्ष तक ऑटोमोबाइल सेक्टर में शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करना टाटा मोटर्स का लक्ष्य है. टाटा मोटर्स जमशेदपुर में हाइड्रोजन सेगमेंट स्थापित करना चाहती है. राज्य सरकार के सहयोग से हरित हाइड्रोजन मिशन को प्राप्त किया जा सकेगा. टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ अब हाइड्रोजन इंजन से चलने वाली गाड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग की ओर ध्यान दे रही है. टाटा मोटर्स जमशेदपुर में हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी के विस्तार में निवेश के लिए इच्छुक है और इसके लिए राज्य सरकार से सहयोग की अपेक्षा रखती है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से इस प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उन्हें राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

झारखंड में निवेश की अपार संभावनाएं हैं - सीएम

सीएम ने कहा कि टाटा मोटर्स नई तकनीक का उपयोग कर स्वच्छ वातावरण में न्यू ग्रीन टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट स्थापित करने निमित्त बेहतर मास्टर प्लान बनाकर कार्य करे. राज्य सरकार वाहन निर्माता कंपनी के सहयोग के लिए उनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, सचिव श्री विनय कुमार चौबे, ईडी टाटा मोटर्स गिरीश वाघ, वाइस प्रेसिडेंट टाटा स्टील चाणक्य चौधरी, एमडी टाटा कमिंस अश्वथ राम, वाइस प्रेसिडेंट टाटा मोटर्स विशाल बादशाह, वाइस प्रेसिडेंट टाटा मोटर्स सुशांत नायक सहित संजय मोहन श्रीवास्तव, कनिष्क कुमार, राम फल नेहरा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – सरला">https://lagatar.in/sarla-birla-students-excel-in-neet-ug-2023/">सरला

बिरला के स्टूडेंट्स ने नीट (यूजी) 2023 में किया शानदार प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही