Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निवेशकों की बल्ले-बल्ले, शेयर बाजार ने लगायी जोरदार छलांग, विप्रो के शेयरों में तूफानी तेजी

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  खरमास खत्म होने के बाद और सप्ताह के पहले कारोबारी सप्ताह में शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. सोमवार को जैसे ही बाजार खुला बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 73,000 के लेवल को पार कर गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी ने भी नयी ऊंचाई पर पहुंच गया. निफ्टी लाइफटाइम हाई लेवल को छूते हुए 22,000 के पार पहुंच गया.

सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में जोरदार उछाल

कारोबारी सप्ताह की शुरुआत में सेंसेक्स 505.66 अंक या 0.70 प्रतिशत की जोरदार उछाल के साथ 73,074.11 के लेवल पर शुरू हुआ. थोड़ी देर के बाद सेंसेक्स 613.30 अंक चढ़कर 73,181.76 के स्तर पर ट्रेड करने लगा. हालांकि खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 522.99 अंक उछलकर 73091.44 के लेवल पर पहुंच गया था. निफ्टी भी 35.80 अंक या 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,030.30 के लेवल पर खुला. खबर लिखे जाने तक निफ्टी 128.95 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 22023.50 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

विप्रो के शेयर 8.78 फीसदी का उछाल 

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड विप्रो के शेयरों में आज जोरदार तेजी देखी जा रही है. शुरुआत में विप्रो के शेयर 8.78 फीसदी के उछाल के साथ 506.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि थोड़े देर के बाद विप्रो के शेयरों में 7.07 फीसदी की बढ़त देखने को मिली. इसके अलावा टेक महिंद्रा के शेयरों में शुरुआत में 4.92% और बाद में 3.57 फीसदी का उछाल नजर आया. एचसीएल टेक (3.66 फीसदी-3.10 फीसदी), इंफोसिस (2.51 फीसदी-2.02 फीसदी), LTIMindtree (1.38 फीसदी), एचडीएफसी (1.45 फीसदी-1.42 फीसदी), अपोलो हॉस्पिटल (1.11 फीसदी), ओएनजीसी (1.52 फीसदी) और टीसीएस (1.51 फीसदी-1.10 फीसदी) की जोरदार उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं.

2160 शेयरों ने हरे निशान पर कर रहे कारोबार

शेयर मार्केट में कारोबार शुरू होने के समय लगभग 2160 शेयरों में तेजी दर्ज की गयी. वहीं 437 शेयरों में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा 116 शेयर ऐसे थे, जिनमें कोई बदलाव नहीं हुआ. निफ्टी पर विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, एलटीआईमाइंडट्री और इंफोसिस टॉप गेनर्स की श्रेणी में रहे. जबकि एचडीएफसी लाइफ, आयशर मोटर्स,  एचयूएल , हिंडाल्को और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे हैं.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही