Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेटीएम के आईपीओ से निवेशकों को नुकसान, शेयर बाजार में 20 फीसदी नीचे हुई लिस्टिंग

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :    डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम के शेयरों की लिस्टिंग आज शेयर बाजार में हो गयी. पेटीएम के शेयर का आईपीओ बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट हो गया. हालांकि शेयरों की लिस्टिंग निराशाजनक रही.  गुरुवार को बीएसई  पर पेटीएम के शेयर 1955 रुपये पर लिस्ट हुए. जबकि एनएसई पर पेटीएम के शेयर 1950 रुपये पर लिस्ट हुए. जिसकी कीमत 2,150 रुपये थी. यानी  प्राइस बैंड से करीब 9.3 फीसदी के डिस्काउंट में शेयरों की लिस्टिंग हुई है. पेटीएम के शेयर्स लिस्टिंग के समय आईपीओ प्राइस से 20 फीसदी नीचे लिस्ट हुए. इसका मार्केट कैप 1.20 लाख रुपये पर आया है.  पेटीएम के शेयर  खुलने के बाद स्टॉक इश्यू प्राइस से 23 फीसदी तक गिर गया, जो  1,655 रुपये का इंट्राडे लो था.

1900 के लेवल से भी नीचे पहुंची कीमत

सुबह 10 बजे के आसपास बीएसई पर शेयरों की कीमतों में और गिरावट आयी. यह टूटकर 1777.50 रुपये तक पहुंच गया. इसी तरह एनएसई पर यह फिसलकर 1776 रुपये तक पहुंच गया. बता दें कि कंपनी ने इससे करीब 18,300 करोड़ जुटाने की उम्मीद रखी थी. कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 2,080 से 2,150 रुपये प्रति शेयर रखा था. पेटीएम के शेयर लिस्ट होने के बाद इसके निवेशकों को बड़ा झटका लगा है. इसे भी पढ़े : 24">https://lagatar.in/market-cap-of-crypto-increased-by-73-billion-in-24-hours-increase-in-bitcoin-decline-in-ether-shibainu/">24

घंटे में 73 बिलियन बढ़ा क्रिप्टो का मार्केट कैप, Bitcoin में बढ़त, Ether, Shibainu में आयी गिरावट

पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन ने 8 नवंबर को खोला था आईपीओ

देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट्स कंपनी पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन लिमिटेड का आईपीओ 8 नवंबर को खुला था. वहीं इसका आईपीओ 10 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. सबसे बड़ा आईपीओ होने के बाद भी यह केवल.89 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया था. जो कि अनुमान से बेहद कम साबित था.

पब्लिक इश्यू को निवेशकों से मिला हल्का रिस्पॉन्स

मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, पब्लिक इश्यू को निवेशकों से हल्का रिस्पॉन्स मिला है. यह इसकी लिस्टिंग में भी देखने को मिला. शेयर मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेटीएम ने जिस समय से अपने आईपीओ का ऐलान किया है, तब से वह सबसे ज्यादा ट्रेंडिग रहा है.  लेकिन सब्सक्रिप्शन के लिए लाये गये इश्यू को निवेशकों से खराब रिस्पॉन्स मिला.  जिसका कारण शेयरों की ज्यादा कीमत और नुकसान है. आईपीओ की कीमत ज्यादा रखने से निवेशकों के लिए कुछ खास नहीं बचता है. इसे भी पढ़े :  पेटीएम">https://lagatar.in/everyones-eyes-on-paytm-will-be-listed-in-the-stock-market-today-vijay-shekhar-shares-his-filling/">पेटीएम

पर सबकी नजर, आज शेयर बाजार में होगी लिस्टिंग, विजय शेखर ने शेयर की अपनी फिलिंग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही