Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची स्मार्ट सिटी में निवेश के लिए धनबाद में इन्वेस्टर्स मीट

Advertisement
Advertisement
  • स्मार्ट सिटी में निवेश के लिए आमंत्रित किये गये कारोबारी
  • निजी क्षेत्र की भागीदारी के बिन नहीं बन सकता जन आकांक्षाओं का शहर- सीईओ
Dhanbad: रांची स्मार्ट सिटी के प्लॉट्स के चौथे चरण के नीलामी को लेकर स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन ने धनबाद क्लब में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया. निवेशकों को स्मार्ट सिटी में निवेश के फायदे और स्मार्ट सिटी की खूबियों के बारे में बताया गया. कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार ने धनबाद सहित राज्य के विभिन्न जिलों के कारोबारियों से स्मार्ट सिटी के विकास में अपना योगदान देने का आग्रह किया. कहा कि रांची स्मार्ट सिटी का विकास विश्व स्तर की अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ हो रहा है, लेकिन यह शहर बगैर जन भागीदारी के सस्टेनेबल नहीं हो सकता इसलिए झारखंड के निवेशकों की निजी भागीदारी काफी अहम है. सीईओ ने कहा कि शैक्षणिक, मिक्स यूज, पब्लिक, सेमी पब्लिक और कमर्शियल सेक्टर में काम कर रहे उद्योगपति अगर रांची स्मार्ट सिटी में निवेश करना चाहते हैं तो उनके लिए ये सुनहरा मौका है.ऑक्शन अभी जारी है और आप घर बैठे चाहे तो ई-ऑक्शन की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं.

डीसी, एसपी ने की कारोबारियों से निवेश करने की अपील

धनबाद के उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन धनबाद के लोगों के लिए खासकर कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र से जुड़े कारोबारी के लिए एक बड़ा मौका लेकर आया है जिसका लाभ सभी कारोबारियों को उठाना चाहिए. एसपी संजीव कुमार ने कहा कि इस शहर में सुरक्षा के लिहाज से भी कई इंतजाम किया गया है. उम्मीद है कि इन्वेस्टर्स जो निवेश करेंगे उसका उन्हें अच्छा रिटर्न भी मिलेगा. धनबाद नगर निगम के प्रशासक सत्येंद्र कुमार ने भी शहर के व्यवसायियों से रांची में निवेश करने का आग्रह किया. स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नंद कोलियर ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए स्मार्ट सिटी से संबंधित जानकारी निवेशकों के बीच रखी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही