Ranchi: रांची स्मार्ट सिटी में जमीन देने के लिए स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन बड़े निवेशक ढूंढ़ रहा है, लेकिन झारखंड के इन्वेस्टर्स वहां 2-3 एकड़ से ज्यादा जमीन लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे. कुछ निवेशक ईएमडी में राहत, कुछ बैंक गारंटी में रिलैक्सेशन और कुछ अपनी सुविधा के मुताबिक प्लॉट चाह रहे हैं. स्मार्ट सिटी के 218 एकड़ के 42 प्लॉट्स के दूसरे चरण की ई-नीलामी से पहले स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन ने इन्वेस्टर्स मीट बुलाया. होटल चाणक्य बीएनआर में आयोजित इस मीट में रांची समेत राज्य के दूसरे शहरों से इन्वेस्टर पहुंचे. निवेशकों ने कहा कि सरकार को झारखंड के इन्वेस्टर्स की क्षमता के हिसाब से रेट और जमीन उपलब्ध कराना चाहिए. वहीं स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीएमडी विनय चौबे ने कहा कि निवेशकों को बेहतर रेट पर जमीन दी जा रही है और तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी. निवेशकों के लिए स्मार्ट सिटी में इन्वेस्ट करना फायदे का सौदा साबित होगा. स्मार्ट सिटी कम समय में हाई रिटर्न देगा.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/smart-city11.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य">https://lagatar.in/health-ministers-gift-mango-gandhi-maidan-will-be-beautified-at-a-cost-of-1-5-crores/">स्वास्थ्य
मंत्री का तोहफा : मानगो गांधी मैदान का डेढ़ करोड़ की लागत से होगा सौंदर्यीकरण
में डाकिया योजना के लिए होगा सोशल ऑडिट, विभाग ने दी हरी झंडी
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य">https://lagatar.in/health-ministers-gift-mango-gandhi-maidan-will-be-beautified-at-a-cost-of-1-5-crores/">स्वास्थ्य
मंत्री का तोहफा : मानगो गांधी मैदान का डेढ़ करोड़ की लागत से होगा सौंदर्यीकरण
स्मार्ट सिटी में होंगे 30 बड़े दफ्तर, 100 एकड़ में हाउसिंग कॉलोनी भी
विनय चौबे ने कहा कि सरकार की योजना स्मार्ट सिटी को एजुकेशनल और हेल्थ हब बनाने की है. इसलिए एजुकेशनल और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जा रहा है. बेंगलुरु औऱ पुणे जैसे विकसित शहरों के मुकाबले झारखंड का मौसम बेहतर है. इसलिए यहां संभावनाएं काफी है. विजय अग्रवाल और विष्णु अग्रवाल जैसे इन्वेस्टर्स के पास बड़े कंस्ट्रक्शन के लिए अब शहर में जगहें नहीं बची है. इसलिए शहर को स्मार्ट सिटी के जरिये फैलाया जा रहा है. आने वाले समय में स्मार्ट सिटी का एडीबी एरिया डेवलपमेंट का केंद्र होगा. सचिवालय और मंत्रियों के आवास स्मार्ट सिटी में होंगे. सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्मार्ट सिटी एरिया सबसे सेफ और हाई सिक्योरिटी जोन में होगा. आने वाले समय में सारी कंपनियां और निवेशक उधर मूवमेंट करेंगे. स्मार्ट सिटी में हाईकोर्ट के पास 30 गर्वमेंट और प्राइवेट संस्थानों का ऑफिस खोलने की योजना है. आईआईएम, अमेटी यूनिवर्सिटी, स्कीपा और एसबीआई जैसे बड़े संस्थान वहां होंगे. 100 एकड़ जमीन पर हाउसिंग कॉलोनी भी बनने जा रही है. रियल स्टेट का सारा ग्रोथ आने वाले समय में स्मार्ट सिटी में ही होगा. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/social-audit-postman-scheme-will-be-done-department-given-green-signal/">झारखंडमें डाकिया योजना के लिए होगा सोशल ऑडिट, विभाग ने दी हरी झंडी
Leave a Comment