Search

 
 
 

महाशिवरात्रि पर देवघर की शिव बारात के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण

समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ेगी तथा राज्यभर के श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना होगा.
 

Deoghar : झारखंड में महाशिवरात्रि की तैयारियां तेज हो गई हैं. शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला और देवघर में आयोजित होने वाली भव्य शिव बारात में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया.

 

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा नगरी देवघर में भव्यता के साथ शिव बारात निकाली जाएगी. इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है. आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष रूपरेखा तैयार की गई है.

 

समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ेगी तथा राज्यभर के श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना होगा. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली. मौको पर विधायक सुरेश पासवान, शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही