Search

 
 
 

आईपीएल 2021 अनिश्चितकाल के लिए निलंबित, कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

 

NewDelhi : कोरोना संक्रमण के चलते IPL का 14वां सीजन टाल दिये जाने की खबर है. BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने मंगलवार दोपहर यह जानकारी दी.शुक्ला ने कहा कि फिलहाल टूर्नामेंट  सस्पेंड कर दिया गया है.  बता दें कि दो दिन के अंदर तीन खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. आज सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव मिले. राजीव शुक्ला ने एएनआई को बताया कि आईपीएल 2021  सस्पेंड कर दिया गया है, आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने रॉयटर्स को बताया है कि कोविड-19 के चलते आईपीएल 2021 अनिश्चितकाल के लिए  निलंबित कर दिया गया है.

राजीव शुक्ला ने एएनआई से कहा कि आईपीएल 2021 अभी निलंबित किया गया है, इसे रद्द नहीं किया गया है.  कहा कि देखना होगा कि इसको कब रिशेड्यूल किया जा सकता है.  इससे पहले सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये थे, जिसके बाद केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच मैच को स्थगित करना पड़ा था.

आईपीएल के अभी तक कुल 29 मैच खेले जा चुके हैं

ऐसी खबरें आ रही थीं कि आईपीएल के बचे हुए सभी मैच मुंबई में कराये जायेंगे, लेकिन साहा के कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद आईपीएल को फिलहाल सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है.

बता दें आईपीएल के अभी तक कुल 29 मैच खेले जा चुके हैं. इन तीन खिलाड़ियों के अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) कैंप से बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी की भी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.  आईपीएल 2021 बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में खेला जा रहा था.  ऐसे में खिलाड़ियों के कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद बहस इस बात पर शुरू हो गयी है कि आखिर चूक कहां पर हुई है?

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही