Search

 
 
 

IPL 2023 : फाइनल में पहुंची चेन्नई, गुजरात को 15 रन से हराया

 
Sports Desk : आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम चेन्नई सुपर किंग्स बन गई. ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 60 रन और रवींद्र जडेजा के ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर चेन्नई ने डिफेंडर चैंपियन गुजरात टाइटंस को 15 रनों से हरा दिया. चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 172 रन बनाए. टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 60 रन बनाए. डेवोन कॉन्वे ने 40 रन का योगदान दिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की. रवींद्र जडेजा ने 16 गेंद पर 22 रन बनाए. अजिंक्य रहाणे और अंबाती रायुडू ने 17-17 रन बनाए. गुजरात के लिए मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा ने दो-दो विकेट लिए. दर्शन नालकंडे, नूर अहमद और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला. गुजरात की तरफ से ऋद्धिमान साहा ने 12, शुभमन गिल ने 42, हार्दिक पंड्या 8, दसुन शनाका 17, डेविड मिलर 4, राहुल तेवतिया 3, विजय शंकर 14 और राशिद खान ने 30 रन बनाए. चेन्नई की तरफ से महीश थीक्षाना, राहुल चाहर, माथिशा पथिराना और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले. गुजरात की टीम 20 ओवर में 157 रन पर आल आउट हो गई. इसे भी पढ़ें : जेबीवीएनएल">https://lagatar.in/jbvnl-is-short-of-money/">जेबीवीएनएल

को हो गयी पैसे की कमी !
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही