Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2023 : रोमांचक मुकाबले में CSK ने RCB को हराया, चौके-छक्के की हुई बारिश

Sports Desk : सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में अंत में बाजी चेन्नई की टीम ने मारी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने डेवोन कॉन्वे और शिवम दुबे के विस्फोटक अर्धशतक के दम पर 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की टीम की शुरुआत काफी खराब रही. विराट कोहली और 6 और महिपाल लोमरोर 0 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर बेंगलुरु को मैच में वापस ला दिया. ग्लेन मैक्सवेल 36 गेंद में 76 और फाफ डु प्लेसिस ने 33 बॉल में 62 रन की विस्फोटक पारी खेली. दोनों के आउट होने के बाद शाहबाज अहमद और दिनेश कार्तिक ने पारी को संभाला. कार्तिक ने 14 में 28 रन की पारी खेली. आरसीबी की टीम 218 रन ही बना सकी और 8रन से मैच हार गई. इसे भी पढ़ें : चतरावासियों">https://lagatar.in/good-news-for-chatra-residents-passenger-train-will-be-operational-after-75-years-of-independence/">चतरावासियों

के लिए खुशखबरी, आजादी के 75 वर्षों के बाद शुरू होगा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही