Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2023 : CSK बनी चैंपियन, जडेजा बने जीत के हीरो

LagatarDesk :  सोमवार को खेले गये आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया. जीत के साथ में महेंद्र सिंह धोनी ने 5 बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है. यह मैच काफी रोमांचक रहा. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. साईं सुदर्शन ने ताबड़तोड़ 96 रनों की पारी खेली दौरान सिर्फ 47 बोलों का सामना किया .चेन्नई को जीत के लिए 215 रनों का टारगेट मिला. मैच शुरू होते ही चेन्नई की पारी के तीसरी बॉल पर ही बारिश शुरू हो गयी और मैच को रोक दिया गया. काफी देर इंतजार करने के बाद 12:10 पर मैच को दोबारा शुरू किया गया. डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार, चेन्नई को जीत के लिए 15 ओवर में 171 रनों का टारगेट मिला. (पढ़ें, J&K">https://lagatar.in/jk-bus-going-to-vaishno-devi-falls-into-gorge-eight-pilgrims-killed-20-injured/">J&K

: वैष्णो देवी जा रही 75 तीर्थयात्रियों से भरी बस खायी में गिरी, 10 की मौत, 20 घायल)

पढ़िए आखिरी ओवर का रोमांच

मैच जीतने के लिए चेन्नई को एक धमाकेदार शुरुआत की जरूरत थी, जिसे डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड ने पूरा किया. दोनों ने 39 बॉल में 74 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रख दी. इसके बाद उतरे शिवम दुबे 21 बॉल में 32 , अजिंक्य रहाणे 13 बॉल में 27, अंबाती रायडू 8 बॉल में 19 रन और फिनिशर रविंद्र जडेजा ने छह बॉल पर नाबाद 15 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. इसे भी पढ़ें : बोले">https://lagatar.in/naseeruddin-shah-said-hatred-against-muslims-has-now-become-fashionable/">बोले

नसीरुद्दीन शाह, मुस्लिमों के खिलाफ नफरत अब फैशन बन चुकी है

सुदर्शन की अंधाधुंध 96 रनों की पारी के दम गुजरात टाइटंस ने 214 रन बनाये

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन का टारगेट चेन्नई सुपर किंग्स  को दिया. गुजरात की टीम ने साई सुदर्शन की अंधाधुंध 96 रनों की पारी के दम पर इतना स्कोर बना पायी. साई सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान 6 छक्के और 8 चौके लगाए. सुदर्शन के अलावे ऋद्धिमान साहा ने 54, शुभमन गिल ने 39 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 21 रनों की पारी खेली.  215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/ed-raids-at-12-places-in-ranchi-including-congress-mla-pradeep-yadavs-hideouts/">BREAKING

: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों समेत रांची में 12 जगहों पर ईडी की रेड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही