Search

IPL 2023 : हैदराबाद को हराकर गुजरात टाइटंस टॉप पर, गिल ने गेंदबाजों को धोया

Sports Desk : आईपीएल में सोमवार को डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से हरा दिया. जीत के साथ गुजरात की टीम प्वाइंट टेबल में टॉप पर बनी हुई है. वहीं हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने ओपनर शुभमन गिल के 101 रनों की मदद से 188 रन बनाए. गुजरात की तरफ से साई सुदर्शन ने भी 47 रनों की पारी खेली. जीत के लिए 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत खराब रही. पहले ही दो ओवर में टीम के दो विकेट गिर गए. इस दबाव से हैदराबाद की टीम उबर नहीं पाई. लगातार अंतराल पर टीम के विकेट गिरते गए. अनमोलप्रीत सिंह 5, अभिषेक शर्मा 4, राहुल त्रिपाठी 1, कप्तान ऐडन मार्करम 10 रन रन आउट हुए. इनमें से 3 विकेट शमी को मिले. वहीं 3 विकेट मोहित शर्मा ने लिए. हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 154 रन ही बना सकी और 34 रनों से मैच हार गई. इसे भी पढ़ें : शर्मनाक">https://lagatar.in/embarrassing-girls-head-shaved-in-palamu-first-paraded-in-the-whole-village-then-left-in-the-forest/">शर्मनाक

: पलामू में लड़की का सिर मुड़वाकर पहले पूरे गांव में घुमाया, फिर जंगल में छोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp