Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2023 : मुंबई इंडियन पर गुजरात की धमाकेदार जीत, 55 रन से हराया

Sports Desk : मंगलवार को आईपीएल के एक अहम मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने मुंबई इंडियंस को 55 रन से हरा दिया. डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए. मुंबई इंडियंस को 208 रन का टारगेट दिया. गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली. गिल ने 34 बॉल में 7 चौका और 1 छक्का की मदद से 53 रन बनाए. डेविड मिलर ने 22 बॉल में 46 रन, अभिनव मनोहर ने 21 बॉल में 42 रन और राहुल तेवतिया ने 5 बॉल में 20 रन बनाए. 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत खराब रही. कप्तान रोहित शर्मा 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ईशान किशन 13 रन, कैमरून ग्रिन 33 रन, तिलक वर्मा 2 रन, सूर्य कुमार यादव 23 रन, टिम डेविड 0 रन के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. मुंबई 20 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन ही बना सकी. गुजरात की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. नूर ने 4 ओवर में 37 रन देकर टिम डेविड, सूर्य कुमार यादव और कैमरून ग्रिन का महत्वपूर्ण विकेट लिया. इसे भी पढ़ें : पंजाब">https://lagatar.in/former-punjab-cm-parkash-singh-badal-passed-away/">पंजाब

के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही