Search

IPL 2023 : किंग कोहली की टीम पर कोलकाता की ‘रॉयल’ जीत, शार्दुल बने हीरो

Sports Desk : गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया. कोलकाता की टीम ने बेंगलुरु को करारी शिकस्त दी. कोलकाता ने बेंगलुरु को 2.2 ओवर पहले ही 123 रन पर ऑलआउट कर दिया और  81 रनों से मैच जीत लिया. कोलकाता की तरफ से वरुण चक्रवर्ती 4 और सुयाश शर्मा ने 3 विकेट झटके. वहीं सुनील नरेन को 2 विकेट मिला. बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. शुरुआत में बेंगलुरु ने शानदार गेंदबाजी की. मगर बाद में कोलकाता हावी हो गया. ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने धुआंधार बैटिंग की. अंत में शार्दुल ठाकुर ने भी शानदार बल्लेबाजी कर कोलकाता को 200 के पार पहुंचा दिया. हालांकि कप्तान नीतीश राणा खास नहीं कर सके और एक रन पर पवेलियन लौट गए. उन्हें माइकल ब्रेसवेल ने अपने जाल में फंसाया. इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार फिफ्टी जड़ दी. गुरबाज 57 रन ( 6 चौके, तीन छक्के) बनाकर कर्ण शर्मा की गेंद पर आकाश दीप के हाथों लपके गए. कर्ण शर्मा ने आंद्रे रसेल को भी चलता कर दिया, जिससे कोलकाता का स्कोर पांच विकेट पर 89 रन हो गया.

शार्दुल ने की धुंआधार बल्लेबाजी, 20 बॉल में जड़ा अर्धशतक

यहां से शार्दुल ठाकुर और रिंकू सिंह ने तूफानी बैटिंग करते हुए आरसीबी को बैकफुट पर ला दिया. शार्दुल शुरू से ही आक्रामक मूड में दिखे और उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. आईपीएल 2023 में यह संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी रही. जोस बटलर ने भी 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था. शार्दुल की बैटिंग को देख रिंकू सिंह ने भी अपना गियर बदल लिया और उन्होंने भी कुछ धमाकेदार शॉट्स लगाए. रिंकू और शार्दुल के बीच छठे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 103 रनों की पार्टनरशिप हुई. शार्दुल ने 29 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. वहीं रिंकू सिंह ने 33 गेंदों पर 46 रन बनाए. रिंकू ने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-warrant-issued-against-film-actress-ameesha-patel-from-ranchi-civil-court/">BREAKING:

फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट से वारंट जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp