Search

 
 
 

IPL 2023 : जीता मैच हार गया मुंबई, हुआ बड़ा नुकसान, बेकार गई इशान किशन की पारी

 
Po 0aSports Desk : आईपीएल में प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर जंग चल रही है. मंगलवार को खेले गए एक अहम मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस ने 5 रन  से हरा दिया. 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना सकी और मैच 5 रन से हार गई. हार के साथ ही मुंबई को पॉइंट टेबल में बड़ा नुकसान हुआ है. मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 59 रन इशान किशन ने बनाए.

खराब शुरुआत के बाद लखनऊ ने की वापसी 

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने खराब शुरुआत के बाद वापसी की. कप्तान क्रुणाल पंड्या और मार्कस स्टोइनिस ने पारी को संभाला और 177 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. क्रुणाल पंड्या 49 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए. पंड्या ने 42 बॉल का सामना किया, इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया. वहीं मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 89 रनों की पारी खेली. इस दौरान 47 बॉल का सामना किया. स्टोइनिस ने 8 गगनचुंबी छक्के और 4 चौके लगाए. इनके अलावा क्विंटल डिकॉक ने 16, दीपक हुड्डा ने 5 और निकोलस पूरन ने नाबाद 8 रन बनाए. मुंबई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जेसन बेहरनडोर्फ़ ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट झटके. वहीं पीयूष चावला को एक विकेट मिला. चावला ने 3 ओवर में 26 रन दिए.

मुंबई ने की शानदार शुरुआत

178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने शानदार शुरुआत की. कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन ने 90 रनों की साझेदारी कर टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई. 90 के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा. रोहित 25 बॉल में 37 रन बनाकर आउट हुए. इशान किशान ने 39 बॉल में 59 रन बनाए. इशान और रोहित दोनों को रवि बिश्नोई ने आउट किया. इसे भी पढ़ें : बाबा">https://lagatar.in/cm-nitish-said-on-baba-dhirendras-statement-worship-do-not-have-the-right-to-decide-the-countrys-policy/">बाबा

धीरेंद्र के बयान पर बोले सीएम नीतीश- पूजा- पाठ करें, देश की नीति तय करने का अधिकार नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही