Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2023 : MI ने KKR को आसानी से हराया, वेंकटेश के तूफानी शतक पर भारी पड़ी ईशान की पारी

Sports Desk : IPL 2023 में रविवार को 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले को मुंबई की टीम ने आसानी से 17.4 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत लिया. यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. मुंबई इंडियंस की केकेआर पर यह 23वीं जीत है. दोनों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं. होम ग्राउंड पर मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. मुंबई के गेंदबाजों ने इस फैसले को कुछ हद तक सही साबित भी कर दिया. ओपनर गुरबाज 8 रन और नारायण जगदीशन 0 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए. कप्तान नीतीश राणा भी कुछ खास नहीं कर सके और 5 रन बनाकर आउट हो गए. मगर एक बल्लेबाज अकेले खड़ा रहा और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को 185 के स्कोर तक पहुंचा दिया. वह बल्लेबाज था वेंकटेस अय्यर. वेंकटेश ने 51 बॉल में 9 छक्के और 6 चौके की मदद से 104 रनों की पारी खेली. अंत में आंद्रे रसेल ने नाबाद 21 रनों की पारी खेली. कोलकाता ने 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए. 186 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की. ईशान किशन ने 25 बॉल में ही 58 रन बना दिए. उसे वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड कर दिया. उसके बाद सूर्य कुमार यादव ने भी अच्छी पारी खेली. वह 43 रन बनाकर आउट हुए. शार्दूल ठाकुर ने उसे आउट किया. कप्तान रोहित शर्मा 20, तिलक वर्मा 30 रन बनाए. टिम डेविड नाबाद 24 और कैमरन ग्रीन ने नाबाद 1 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी.

वेंकटेश के शतक पर भारी पड़ी ईशान की पारी

कोलकाता की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने तूफानी शतक लगाया. वेंकटेश की पारी के दम पर कोलकाता ने 185 रनों का स्कोर खड़ा किया. मगर वेंकटेश की शतकीय पारी पर ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी भारी पड़ गई. ईशान ने 25 गेंद पर 58 रन की तूफानी पारी खेली. ईशान ने कप्तान रोहित के साथ 29 गेंद में 65 रन की विस्फोटक ओपनिंग साझेदारी कर राह आसान कर दिया. बचा हुआ काम सूर्या और तिलक वर्मा की अर्धशतकीय साझेदारी ने कर दिया. तिलक वर्मा ने 25 बॉल पर 30 और सूर्यकुमार ने 25 बॉल पर 43 रन बनाए. इसे भी पढ़ें : यह">https://lagatar.in/this-is-not-a-fight-between-gandhi-and-godse-but-between-rahul-and-congress-avinash-pandey/">यह

राहुल या कांग्रेस की नहीं, गांधी और गोडसे की विचारधारा की लड़ाई है : अविनाश पांडेय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही