Search

 
 
 

IPL 2023 : MI ने RCB को हराया, फिर चमके सूर्य कुमार

 
Sports Desk : मंगलवार को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले को मुंबई की टीम ने 6 विकेट से जीत लिया. जीत के साथ ही मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस में आगे निकल गई, वहीं आरसीबी की राहें मुश्किल हो गई है. मुंबई की जीत के हीरो सूर्य कुमार यादव और नेहल वधेरा बने. दोनों ने तेज गति से रन बनाकर लक्ष्य को आसान कर दिया. सूर्य कुमार यादव ने 83 रन और वधेरा ने 52 रन बनाए. इससे पहले बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 199 रन बनाए. आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा 68 रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए. वहीं, कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 65 रन की पारी खेली. इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई. इसी वजह से आरसीबी की टीम मुंबई को 200 रन का लक्ष्य देने में सफल रही. अंत में दिनेश कार्तिक ने तेजी से रन बनाए. कार्तिक ने 30 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ ने तीन विकेट लिए. कैमरून ग्रीन, क्रिस जॉर्डन और कुमार कार्तिकेय को एक-एक विकेट मिला. इसे भी पढ़ें : विपक्षी">https://lagatar.in/nitish-will-come-to-ranchi-on-wednesday-to-strengthen-opposition-unity-will-meet-cm-hemant/">विपक्षी

एकता मजबूत करने बुधवार को रांची आयेंगे नीतीश, सीएम हेमंत से करेंगे मुलाकात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही