Search

 
 
 

IPL 2023 : मुंबई को जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्य, स्टोइनिस ने की छक्कों की बारिश

 
Sports Desk : आईपीएल में प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर जंग चल रही है. मंगलवार को खेले गए एक अहम मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने खराब शुरुआत के बाद वापसी की. कप्तान क्रुणाल पंड्या और मार्कस स्टोइनिस ने पारी को संभाला और 177 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. क्रुणाल पंड्या 49 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए. पंड्या ने 42 बॉल का सामना किया, इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया. वहीं मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 89 रनों की पारी खेली. इस दौरान 47 बॉल का सामना किया. स्टोइनिस ने 8 गगनचुंबी छक्के और 4 चौके लगाए. इनके अलावा क्विंटल डिकॉक ने 16, दीपक हुड्डा ने 5 और निकोलस पूरन ने नाबाद 8 रन बनाए. मुंबई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जेसन बेहरनडोर्फ़ ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट झटके. वहीं पीयूष चावला को एक विकेट मिला. चावला ने 3 ओवर में 26 रन दिए. इसे भी पढ़ें : पूर्वांचल">https://lagatar.in/purvanchals-bahubali-and-former-up-cabinet-minister-harishankar-tiwari-passed-away-won-independent-election-from-jail/">पूर्वांचल

के बाहुबली और यूपी के पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी का निधन, जेल से जीता था निर्दलीय चुनाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही