Search

IPL 2023 : पंजाब ने कोलकाता को हराया, राजपक्षे और अर्शदीप चमके

Sports Desk : भानुका राजपक्षे के अर्धशतक और अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने केकेआर को सात रन से हरा दिया. बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति से कोलकाता को सात रन से हार का सामना करना पड़ा. पंजाब की ओर से राजपक्षे (32 गेंदों पर 50 रन, पांच चौके, दो छक्के) और कप्तान शिखर धवन (29 गेंदों पर 40 रन, छह चौके) ने दूसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़कर अच्छा मंच सजाया. केकेआर के गेंदबाजों ने इसके बाद रनों पर थोड़ा अंकुश लगाया, लेकिन इसके बावजूद पंजाब की टीम पांच विकेट पर 191 रन बनाने में सफल रही. केकेआर ने इसके जवाब में 16 ओवर में सात विकेट पर 146 रन बनाए थे कि तभी बारिश आ गई. इसके कारण आगे खेल नहीं हो पाया. केकेआर की तरफ से आंद्रे रसेल ने 35 और ‘इंपैक्ट प्लेयर’ वेंकटेश अय्यर ने 34 रन बनाए. पंजाब के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. फ्लड लाइट खराब होने से केकेआर की पारी आधा घंटा देरी से शुरू हुई. इसके बाद अर्शदीप ने पारी के दूसरे ओवर में ही मनदीप सिंह (दो) और अनुकूल राय (चार) को अतिरिक्त उछाल लेती गेंदों पर आउट करके केकेआर की रणनीति गड़बड़ा दी. नाथन एलिस ने गेंद संभालते ही रहमानुल्लाह गुरबाज (16 गेंदों पर 22 रन, तीन चौके, एक छक्का) के तेवरों पर विराम लगाया. इस तरह से केकेआर ने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 46 रन बनाए. सिकंदर रजा ने कप्तान नीतीश राणा (17 गेंदों पर 24 रन, तीन चौके, एक छक्का) को प्वाइंट पर कैच कराया और फिर राहुल चाहर की गेंद पर नए बल्लेबाज रिंकू सिंह (चार) का कैच लेकर केकेआर का स्कोर पांच विकेट पर 80 रन कर दिया. इसके बाद रसेल और वेंकटेश ने छठे विकेट के लिए 50 रन जोड़े. अर्शदीप ने अपने दूसरे स्पेल के पहले ओवर में ही वेंकटेश को आउट करके केकेआर की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया. जब बारिश के कारण खेल रोका गया तब ठाकुर आठ और सुनील नारायण सात रन पर खेल रहे थे. इसे भी पढ़ें : जेल">https://lagatar.in/as-soon-as-he-came-out-of-jail-navjot-singh-sidhu-attacked-the-central-and-state-government-told-rahul-a-revolution/">जेल

से बाहर आते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र और राज्य सरकार पर बोला हमला, राहुल को बताया क्रांति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp