IPL 2023 : पंजाब ने मुंबई को हराया, कैमरून ग्रीन का ऑलराउंडर प्रदर्शन बेकार
Sports Desk : IPL में शनिवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को 13 रन से हरा दिया. वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी. पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सैम करन की फिफ्टी और जितेश शर्मा की विस्फोटक पारी के दम 20 ओवर में 8 विकेट पर 214 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. 215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को पहला झटका बहुत जल्द लग गया. इशान किशान मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कप्तान रोहित शर्मा और कैमरून ग्रीन ने पारी को संभाला और आगे बढ़ाया. रोहित शर्मा 44 रन बनाकर लियाम लिविंगस्टोन की गेंद पर आउट हुए. वहीं कैमरून ग्रीन भी 43 बॉल में 67 रन बनाकर आउट हो गए. सूर्य कुमार यादव ने 57 रन की पारी खेली. मुंबई की तरफ से चावला और ग्रीन को मिले 2-2 विकेट मुंबई से पहली पारी में पीयूष चावला और कैमरून ग्रीन ने 2-2 विकेट लिए. अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरनडॉर्फ और जोफ्रा आर्चर को 1-1 विकेट मिला. वहीं पंजाब की तरफ से सैम करन ने 29 गेंद में 55 और हरप्रीत भाटिया ने 28 गेंद पर 41 रन बनाए. उनके अलावा मैथ्यू शॉर्ट ने 11, प्रभसिमरन सिंह ने 26, अथर्व तायड़े ने 29, लियाम लिविंगस्टोन ने 10 और हरप्रीत बरार ने 5 रन बनाए. जितेश शर्मा ने 7 गेंदों में 4 छक्कों के सहारे 25 रन बनाए. [wpse_comments_template]

Leave a Comment