Shubham kishor Ranchi : आईपीएल 2023 में कुल 70 लीग मैच खेले जाने हैं. इसके बाद क्वालिफायर, एलिमिनेटर और फाइनल को मिलाकर 4 मैच और होंगे, यानी पूरे सीजन कुल 74 मैच खेले जायेंगे. लेकिन अभी आधा सीजन ही खत्म हुआ है और 43 मैचों में 24 बार 200 से अधिक का टोटल देखने को मिला है. इस बार बल्लेबाज अपने किसी माइलस्टोन के बारे में ना सोचकर टीम के लिए रन बना रहे हैं और वो शतक के करीब पहुंचकर भी बेखौफ और आक्रामक खेल अंदाज में खेल रहे हैं. यही कारण है कि अभी तक शतकों की संख्या सिर्फ 3 ही दर्ज है और 43 मैचों कि 24 पारियों में बना 200 रन का टोटल देखने को मिल चुका है
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 15 बार 200 प्लस रन बनाये हैं
. बता दें कि आईपीएल 2023 में 200 प्लस रन बनाने के मामले में पिछले सारे रिकॉर्ड पहले ही टूट चुके हैं. बता दें कि अब तक पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 15 बार 200 प्लस रन बनाये हैं और दूसरी पारी में 9 बार 200 का आंकड़ा पार किया है, जिसमें 4 बार चेज करते हुए 200 प्लस रन बनाये जा चुके हैं. इस सीजन में अभी तक 257 रन सर्वाधिक स्कोर लखनऊ ने बनाये हैं. आईपीएल 16 वां सीजन इतिहास में सबसे ज्यादा 200 प्लस के स्कोर का गवाह बना है और अभी तो सफर पूरा भी नहीं हुआ है. आईपीएल 2023 में किस टीम ने कितनी बार 200 या उससे अधिक टोटल बनाया
इस सीजन में खेल रही कुल 10 टीमों में 9 टीमें अब तक 200 या उससे अधिक टोटल बनाने का आंकड़ा पार कर चुकी हैं. सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स इकलौती ऐसी टीम है जिसने अब तक टूर्नामेंट में 200 रनों के टोटल का आंकड़ा नहीं छुआ है. कोलकाता नाइट राइडर्ड- 4 बार चेन्नई सुपर किंग्स- 4 बार पंजाब किंग्स 3 बार लखनऊ सुपर जायंट्स- 3 बार राजस्थान रॉयल्स- 3 बार गुजरात टाइटंस- 2 बार मुंबई इंडिंयस 2 बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 2 बार सनराजर्स हैदराबाद- 1 बार इन सीजन में बने हैं सबसे ज़्यादा 200 या अधिक टोटल
आईपीएल 2008 में 11 बार आईपीएल 2019 में 11 बार आईपीएल 2020 में 13 बार आईपीएल 2018 में 15 बार आईपीएल 2022 में 18 बार [wpse_comments_template]
Leave a Comment