Search

 
 
 

IPL 2024 : कार्तिक और रावत ने आरसीबी को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, सीएसके को 174 का टारगेट

 
Sports Desk : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज हो गया. पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी चुनी. अच्छी शुरुआत के बाद आरसीबी ने लगातार विकेट गंवाये और संकट में आ गई. मगर अनुज रावत और दिनेश कार्तिक ने आरसीबी को संभाला और मैच में वापस ला दिया. रावत ने सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली. वहीं कार्तिक ने भी 38 रन बनाए. सीएसके की ओर से मुस्ताफिजुर रहमान को चार विकेट मिला.

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाया

आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही और कप्तान डु प्लेसिस ने विराट कोहली के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े. डुप्लेसिस ने तेज बल्लेबाजी की. 35 रनों की पारी में आठ चौके लगाए. मगर मुस्ताफिजुर रहमान ने एक ही ओवर में डु प्लेसिस और रजत पाटीदार (0) को आउट कर आरसीबी को संकट में ला दिया. फिर दीपक चाहर ने ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. मैक्सवेल बिना खाता  खोले ही पवेलियन लौट गये. इसके बाद मुस्ताफिजुर ने विराट कोहली (21) और कैमरन ग्रीन (18) को आउट कर आरसीबी की पारी को लड़खड़ा दिया. इसके बाद अनुज रावत और दिनेश कार्तिक ने आरसीबी की पारी को संभाला और 95 रन जोड़कर आरसीबी को 173/6 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. सीएसके को जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य मिला है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/arvind-kejriwal-on-ed-remand-for-6-days-ed-will-interrogate-till-28/">BREAKING

: 6 दिनों की ईडी रिमांड पर अरविंद केजरीवाल, 28 तक ईडी करेगी पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही