Search

 
 
 

IPL 2025: बच्चों की तरह अनुष्का से लिपटकर रोए विराट कोहली, वीडिया वायरल

IPL 2025 का फाइनल मुकाबला ऐतिहासिक बन गया बीते दिन जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीत ली. इस जीत का जश्न सिर्फ टीम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश ने इस जीत का जश्न  मनाया.
 
 

Lagatar desk :  IPL 2025 का फाइनल मुकाबला ऐतिहासिक बन गया बीते दिन जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीत ली. इस जीत का जश्न सिर्फ टीम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश ने इस जीत का जश्न  मनाया.

 

18 सालों से RCB का हिस्सा रहे विराट कोहली ने कई बार हार का सामना किया, लेकिन हार कभी उनके जज़्बे को तोड़ नहीं सकी.मंगलवार रात, आखिरकार वह पल आया जब कोहली का सपना सच हो गया.जीत के बाद उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े. 

 

Uploaded Image

 

पत्नी के गले लगकर रोए विराट कोहली : आखिरी ओवर की दो गेंदें बिना रन के निकलने के बाद विराट कोहली को यह एहसास हो गया कि उनकी टीम ट्रॉफी जीत चुकी है.मैच खत्म होने से पहले ही उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े

 

जीत की पुष्टि होते ही विराट खुद को रोक नहीं पाए और मैदान पर ही रो पड़े. इस खास पल पर जब उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मैदान में आईं, तो विराट उन्हें देखते ही गले लग गए रो पड़े. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

 

 

फैंस भी हुए इमोशनल : विराट अनुष्का के ये इमोशनल मोमेंट देखकर फैंस भी काफी इमोशनल हो गए और विराट को जीत की बधाई दे रहे हैं. एक फैन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, सिर्फ विराट ही नहीं हम भी रो रहे हैं.

 

 एक ने कमेंट किया, 17 साल इस मूमेंट का इंतजार किया है. एक यूजर ने कमेंट किया, 'विराट आप पर हमें गर्व है. विराट और अनुष्का का बॉन्ड किसी से छिपा नहीं है. अनुष्का हमेशा विराट के खास मैचों में मैदान पर मौजूद रही हैं और विराट अपनी जीत का श्रेय हमेशा अनुष्का को देते हैं

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही