Search

 
 
 

IPL 2026: लगातार 4 हार से पंजाब की राह मुश्किल! दिल्ली की उम्मीदें बरकरार

IPL 2026 का लीग चरण पूरा होने के करीब है. प्लेऑफ मुकाबले के दो सप्ताह से भी कम समय बचा है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अब तक किसी टीम ने प्लेऑफ का टिकट पक्का नहीं किया है. अब इस सीजन का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है.
 

Lagatar Desk: IPL 2026 का लीग चरण पूरा होने के करीब है. प्लेऑफ मुकाबले के दो सप्ताह से भी कम समय बचा है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अब तक किसी टीम ने प्लेऑफ का टिकट पक्का नहीं किया है. अब इस सीजन का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है. हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस 11 मैचों में 14-14 अंकों के साथ प्रबल दावेदार बने हुए हैं.

 

पंजाब किंग्स 11 मैचों में 13 अंक लेकर चौथे पायदान पर है. चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंक के साथ 5वें और राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की राह थोड़ी मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुकिन नहीं हैं.

 

अब IPL टूर्नामेंट में 10 टीमें है. इस वजह से 16 अंक को प्लेऑफ में पहुंचने का सुरक्षित आंकड़ा माना जाता है. IPL के इतिहास में 16 अंक वाली कोई भी टीम प्लेऑफ से बाहर नहीं हुई है. अगर बात 2022, 2023 और 2025 की करें तो, चौथे स्थान पर रहने वाली टीम 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंची थी. सिर्फ 2024 में 14 अंकों पर चार टीमों के बीच नेट रनरेट के आधार पर मामला फंसा था. 

 

जिसमें आरसीबी ने बाजी मारी थी. लेकिन इस सीजन जो टीम 16 अंक तक पहुंच जाएगी, उसकी दावेदारी लगभग तय है. RCB, SRH, GT को सिर्फ एक जीत और चाहिए. तो प्लेऑफ लगभग पक्का हो जाएगा. नेट रनरेट की भी चिंता नहीं करनी पड़ेगी.


पंजाब किंग्स को प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 62.5 प्रतिशत बताई गई है. सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की हार ने अंक तालिका की तस्वीर बदल दी. पंजाब ने धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए, लेकिन दिल्ली ने मुकाबला जीत लिया. लगातार चौथी हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर निराश नजर आए. 

 

पंजाब किंग्स के 3 मुकाबले बाकी है. अगर टीम अपने आखिरी 3 मैचों में से दो में जीत दर्ज करती है, तो 17 अंकों के साथ प्लेऑफ लगभग तय हो जाएगा. लेकिन यह मात्र एक संभावना है, जो समय आने पर पता चलेगा.

 

एक नजर अंक तालिका पर

टीम मैच  जीत हार बेनतीजा अंक NRR
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 7  4   0  14  +1.103
सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 14 +0.737
गुजरात टाइटंस 11 7 4 0 14 +0.228
पंजाब किंग्स 11 6 4 1 13 +0.428
चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 12  +0.185
राजस्थान रॉयल्स  11 6 5 0 12 +0.082
दिल्ली कैपिटल्स   12 5 7 0 10 -0.993
कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 9 -0.169
मुंबई इंडियंस 11 3 8 0 6 -0.585
लखनऊ सुपर जाएंट्स 11 3 8 0 6 -0.907

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही