Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2026: गेंदबाजी के साथ गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में अर्शदीप सिंह, कयासों का बाजार गरम

IPL 2026 के 19वें सीजन में गेंदबाज अर्शदीप सिंह की निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. पंजाब किंग्स के इस तेज गेंदबाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे दिख रहे हैं
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk : IPL 2026 के 19वें सीजन में गेंदबाज अर्शदीप सिंह की निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. पंजाब किंग्स के इस तेज गेंदबाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आते ही फैंस के बीच जानने की जिज्ञासा बढ़ गई कि आखिर वह लड़की कौन है.

 

 

कौन हैं समरीन कौर?


फैंस के अनुसार, अर्शदीप के साथ चर्चा में आई लड़की समरीन हो सकती हैं. समरीन कौर प्रोफेशनल एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो 2018 की मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं. वह जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से पढ़ाई की है. 

 

Uploaded Image


फिल्मों कर चुकी है काम


समरीन कौर ने कई म्यूजिक वीडियो, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है. उन्होंने 83 में रणवीर सिंह के साथ काम किया था. साथ ही ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में भी नजर आ चुकी हैं. उन्हें फिल्म ‘नेल पॉलिश’ के बाद पहचान मिली. 

Uploaded Image

वायरल फोटो का मामला


अर्शदीप सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक लड़की के नाखूनों की तस्वीर शेयर की थी. इसके बाद एक फोटो में वह किसी लड़की का हाथ थामे नजर आए. हालांकि, उस लड़की का चेहरे का खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन फैंस ने फोटो में दिख रहे टैटू और नेल आर्ट के आधार पर अनुमान लगाया कि वह समरीन कौर हो सकती हैं. कई फैंस का दावा है कि फोटो में दिख रहा टैटू समरीन के टैटू से मिलता-जुलता है.

Uploaded Image

मैच के दौरान भी दिखीं समरीन


मुल्लांपुर में खेले गए मैच के दौरान समरीन कौर ने एक तस्वीर साझा किया. जिसमें वह पंजाब किंग्स की जर्सी पहने नजर आईं. इससे फैंस अंदाजा लगा रहे है कि अर्शदीप भी इसी टीम के लिए खेलते हैं. इन अटकलों के बीच न तो अर्शदीप सिंह और न ही समरीन कौर की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. इसके चलते यह मामला अभी सिर्फ अफवाहों और फैंस के कसाय तक ही सीमित है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही