Search

 
 
 

IPL 2026 : पंजाब ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया

जवाबी पारी खेलने उतरी पंजाब की टीम को पहला झटका झटका पांचवें ओवर में लगा. मैट हेनरी की गेंद पर प्रियांश आर्या बोल्ड हो गए. उन्होंने महज 11 गेंद पर 39 रन बनाए. 9वें ओवर में पंजाब ने दूसरा विकेट गंवा दिया. ओवर की पांचवीं बॉल पर दूसरा रन लेने के चक्कर में प्रभसिमरन सिंह रन आउट हो गए.
 
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर खेला गया मैच.

Lagatar Desk : IPL 2026 के 19वें सीजन का 7वां मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) व पंजाम किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया. मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया. यह PBKS की लगातार दूसरी जीत, जबकि CSK की लगातार दूसरी हार है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए. पंजाब ने 18.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया.

 

पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी लगाई. प्रभसिमरन सिंह ने 43, प्रियांश आर्या ने 39 ल कूपर कोनोली ने 36 रन का योगदान दिया. विजयकुमार वैशाख ने 2 विकेट लिए.17वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर कैच आउट हो गए. इसके बाद 18वें ओवर की पहली गेंद पर नेहल वाधेरा भी कैच थमा बैठे. श्रेयस ने 50 व वाधेरा ने 10 रन बनाए.

 

जवाबी पारी खेलने उतरी पंजाब की टीम को पहला झटका झटका पांचवें ओवर में लगा. मैट हेनरी की गेंद पर प्रियांश आर्या बोल्ड हो गए. उन्होंने महज 11 गेंद पर 39 रन बनाए. 9वें ओवर में पंजाब ने दूसरा विकेट गंवा दिया. ओवर की पांचवीं बॉल पर दूसरा रन लेने के चक्कर में प्रभसिमरन सिंह रन आउट हो गए. उन्होंने 43 रन बनाए. पंजाब को 12वें ओवर में तीसरा झटका कूपर कोनोली के रूप में लगा. वह अंशुल कम्बोज की बॉल पर 36 रन बनाकर कैच आउट हुए.

 


इससे पूर्व टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए. आयुष म्हात्रे ने 43 बॉल पर सबसे अधिक 73 रन बनाए. वहीं, शिवम दुबे ने 45 व सरफराज खान ने 32 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया. 

 


19 ओवर में चेन्नई के 9 विकेट गिर चुके थे और रनों की संख्या थी  195. अंतिम ओवर में प्रशांत वीर व शिवम दुबे ने 14 रन जोड़े. 12वें ओवर में चेन्नई को दूसरा झटका ऋतुराज गायकवाड के रूप में लगा. गायकवाड ने 28 रन बनाए और आयुष म्हात्रे के साथ 96 रन की पार्टनरशिप की. 13वें ओवर में चेन्नई चेन्नई को आयुष म्हात्रे के रूप में तीसरा झटका लगा. विजयकुमार वैशाख की ब़ॉल पर युजवेंद्र चहल ने उनका कैच लिया. म्हात्रे ने 73 रन बनाए. 14वें ओवर में चेन्नई ने चौथा विकेट गंवाया. कार्तिक शर्मा एक रन बनाकर LBW आउट हुए. 17वें ओवर में चेन्नई ने पांचवां विकेट गंवाया. विजयकुमार वैशाख की गेंद पर सरफराज खान कैच आउट हुए. उन्होंने 12 गेंद पर 32 रन बनाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही