Search

 
 
 

IPL 2026: SRH ने KKR को 65 रन से हराया

IPL 2026 के 19वें सीजन में गुरुवार को छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने  कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रन से हरा दिया. KKR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हैदराबाद से स्पिनर शिवांग कुमार डेब्यू किया.
 


Lagatar Desk: IPL 2026 के 19वें सीजन में गुरुवार को छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने  कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रन से हरा दिया. KKR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हैदराबाद से स्पिनर शिवांग कुमार डेब्यू किया.


पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 227 रन का टारगेट रखा. टीम ने 8 विकेट पर 226 रन बन सकी. SRH के लिए हेनरिक क्लासन ने फिफ्टी लगाए. वहीं कोलकाता के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट झटके. 


कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा रन अंगकृष रघुवंशी ने 52 रन बनाए, फिन एलन ने 28 रन और रिंकू सिंह ने 35 रन बनाए. नीतीश रेड्डी ने 2 ओवर में 2 विकेट झटके.   


KKR की प्लेइंग-11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडे और ब्लेसिंग मुजरबानी.

 

SRH की प्लेइंग-11: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, डेविड पैन, जयदेव उनादकट.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही