Bengaluru: 5 बार का आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रौंद दिया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए हाफ सेंचुरी जड़कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 विकेट की जीत दिलाई तो सिराज ने भी गजब की गेंदबाज की. सिराज ने अपने चार ओवरों में 21 रन देकर एक विकेट झटका. इसके साथ ही सिराज ने एक खास हाफ सेंचुरी भी पूरी की. दरअसल, वह आरसीबी के लिए 50 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-imposed-a-fine-of-ten-thousand-rupees-on-rims/">हाईकोर्ट
ने रिम्स पर लगाया दस हजार रुपये का जुर्माना
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ssss-2-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
सरनेम केस : राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से राहत, 13 अप्रैल तक मिली जमानत
ने रिम्स पर लगाया दस हजार रुपये का जुर्माना
शेन बांड ने सिराज की जमकर की प्रशंसा
सिराज के शानदार प्रदर्शन पर गेंदबाजी कोच शेन बांड ने असाधारण गेंदबाजी करार देते हुए सराहना की. उन्होंने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के तेज गेंदबाज ने अपने बाउंसर का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल किया, जिससे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को शॉट लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा. सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के महत्वपूर्ण विकेट के साथ उन्होंने शुरुआत की. उन्हें आरसीबी के लिए शुरुआती सफलता मिली. उन्होंने तीसरे ओवर में किशन को थर्ड मैन पर कैच कराया. उन्होंने पहले ओवर में गेंदबाजी की और सिर्फ दो रन दिए. वह पावरप्ले के अंदर रोहित शर्मा का बड़ा विकेट हासिल कर सकते थे. रोहित ने एक शॉट लगाया था, लेकिन सिराज और दिनेश कार्तिक के बीच एक गलतफहमी के कारण टकराव हुआ और गेंद उनके बीच में जा गिरी.alt="" width="600" height="400" />
सिराज ने बाउंसर का शानदार इस्तेमाल किया- शेन बांड
बॉन्ड ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, आप सिराज के उन पहले तीन ओवरों को देखें. उन्होंने कुछ भी नहीं छोड़ा. उन्होंने अपने बाउंसर का खूबसूरती से इस्तेमाल किया. उन्होंने हिट करने के लिए कुछ नहीं दिया, हमें कुछ शॉट लेने के लिए मजबूर किया और इससे विकेट हासिल किए. उन्होंने आगे कहा, ‘हम हमेशा पीछे थे. हमारे पास एक लंबा बल्लेबाजी क्रम था, हमने आगे बढ़ने की कोशिश की और हम 170 तक पहुंच गए. इसलिए मुझे लगता है कि हम जानते हैं कि अगर हम एक अच्छी शुरुआत करते तो हम हर तरह का स्कोर बना सकते हैं.’ इसे भी पढ़ें :मोदी">https://lagatar.in/modi-surname-case-rahul-gandhi-gets-relief-from-surat-court-gets-bail-till-april-13/">मोदीसरनेम केस : राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से राहत, 13 अप्रैल तक मिली जमानत
Leave a Comment