Search

 
 
 

IPL : चेन्नई और लखनऊ के बीच आज मैच, दोनों टीमों के बीच होगा कड़ा मुकाबला

 
New Delhi : चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में अपने अभियान का आगाज गुजरात टाइटंस से मिली हार के साथ किया था. वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से रौंदा था. इसी के साथ अब 3 अप्रैल सोमवार को चेन्नई और लखनऊ एक दूसरे से चेपॉक में भिड़ने वाले हैं. जहां दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. बता दें कि चेन्नई चार साल के लंबे समय के बाद अपने होम ग्राउंड में खेलने जा रही है. जोकि सीएसके और उनके चाहने वालों के लिए काफी स्पेशल हो सकता है. कुल मिलाकर चेन्नई और लखनऊ का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है. तो आइये ऐसे में जानते हैं कि इस बड़े मैच में पिच और मौसम का क्या मिजाज रहने वाला है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gangster-akhilesh-singh-and-wife-garima-singh-appear-in-court-in-benami-property-case/">जमशेदपुर

 : बेनामी संपत्ति मामले में गैंगस्टर अखिलेश सिंह व पत्नी गरिमा सिंह की कोर्ट में पेशी

चेपॉक की पिच रिपोर्ट

चेपॉक का इतिहास बताता है कि यहां कि पिच सूखी होती है और मैच के आगे बढ़ने के साथ थोड़ी धीमी होती जाती है, जहां स्पिनर्स को फायदा मिलता है. हालांकि, आंखें जम जाने पर यहां बल्लेबाजी मुश्किल नहीं. यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना पसंद करेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/DDD-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

वेदर रिपोर्ट

चेन्नई के अगर मौसम की बात करें तो, चेन्नई में आज यानी 3 अप्रैल को उच्चतम तापमान 33 डिग्री रहने वाला है जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री. सोमवार को चेन्नई में 70 प्रतिशत ह्यूमिडिटी देखी जा सकती है. वहीं 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी इस बात की भी उम्मीद है. इसी के साथ मैच के दौरान बारिश के आसार काफी कम है. इसे भी पढ़ें :IPL">https://lagatar.in/ipl-bangalore-crushed-mumbai-by-8-wickets-shane-bond-said-siraj-defeated/">IPL

: बैंगलोर ने मुंबई को 8 विकेट से रौंदा, शेन बांड ने कहा- सिराज ने हराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही