Search

 
 
 

टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को IPS अजय पाल शर्मा ने चेताया, किसी मतदाता को धमकाया तो कायदे से खबर लेंगे

अजय पाल शर्मा की टीम ने  जहांगीर खान के भतीजे और रिश्तेदारों को भी सख्त हिदायत दी कि यदि किसी भी मतदाता को धमकाने या चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप की शिकायत मिली, तो कठोर कार्रवाई होगी.आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा  ने कहा, जहांगीर को बता देना, लोगों को धमकाया तो कायदे से खबर लेंगे.
 

 Kolkata :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के  दूसरे चरण में  29 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे. आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. पीएम मोदी ने आज बैरकपुर में जनसभा कर वोट मांगे. चर्चित सीट भवानीपुर में सीएम ममता बनर्जी ने रोड शो कर टीएमसी को जिताने की अपील की.

 

इसी बीच फलता((Falta)  विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को लेकर बड़ी खबर आयी है.उत्तर प्रदेश के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा ने उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लोगों को धमकाने की शिकायत दोबारा मिली, तो सख्त कार्रवाई की करेंगे. 

 

बता दें कि अजय पाल शर्मा  को डायमंड हार्बर जिले में पुलिस ऑब्जर्व के रूप में तैनात किया गया है. TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के खिलाफ मतदाताओं को धमकाने और वोटर आईडी कार्ड जबरन जमा करने की शिकायतें मिलने पर  अजय पाल शर्मा ने उन्हें चेताया है. 

 

पिछले कुछ दिनों से आम लोगों द्वारा शिकायत की जा रही थी कि जहांगीर खान मतदाताओं को लगातार धमका रहे हैं. इन शिकायतों के बाद अजय पाल शर्मा मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां जहांगीर खान नहीं थे.   

 

बताया जाता है कि स्थानीय लोगों और स्थानीय पुलिस ने भी उनके घर की सही जानकारी नहीं दी.  हालांकि तलाशी अभियान के दौरान उनकी टीम को जहांगीर का घर का पता मिल गया. अजयपाल शर्मा जब अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे तो  उसके घर के बाहर पश्चिम बंगाल पुलिस के 14 जवान सुरक्षा में तैनात थे.

 

इस संबंध में जब अजय पाल शर्मा ने स्थानीय पुलिस अधीक्षक से जवाब तलब किया तो एसपी ने बताया कि जहांगीर खान को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. उनके लिए 10 पुलिसकर्मी की तैनाती है.  

 

इस पर अजय पाल शर्मा ने मौके पर 14 जवानों की तैनाती पर स्थानीय एसपी को नोटिस जारी कर पूछा कि  अतिरिक्त 4 पुलिसकर्मी किस आधार पर वहां तैनात थे. 

 

अजय पाल शर्मा की टीम ने जहांगीर खान के भतीजे और रिश्तेदारों को भी सख्त हिदायत दी कि यदि किसी भी मतदाता को धमकाने या चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप की शिकायत मिली, तो कठोर कार्रवाई होगी. आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा ने कहा, जहांगीर को बता देना, लोगों को धमकाया तो कायदे से खबर लेंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही