Search

 
 
 

IPS अमिताभ ठाकुर ने किया राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए आवेदन

उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस रहे अमिताभ ठाकुर ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीइओ पद के लिए पहला आवेदन किया है. ट्रस्ट के मिले चंदे का घोटाला होने की खबरों के बाद वहां सीइओ पद के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया है. ताकि राम मंदिर ट्रस्ट में किसी तरह की गड़बड़ी ना हो.
 

Lagatar Desk: उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस रहे अमिताभ ठाकुर ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीइओ पद के लिए पहला आवेदन किया है. ट्रस्ट के मिले चंदे का घोटाला होने की खबरों के बाद वहां सीइओ पद के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया है. ताकि राम मंदिर ट्रस्ट में किसी तरह की गड़बड़ी ना हो.


अमिताभ ठाकुर की पहचान तेज-तर्रार व ईमानदार अधिकारी के रुप में है. काम के प्रति ईमानदार रहने और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार बोलने व कार्रवाई करने की वजह से ही उन्हें अपनी नौकरी तक से हटना पड़ा. लेकिन उन्होंने कभी समझौता नहीं किया.


राम मंदिर ट्रस्ट के लिए आवेदन करने के बाद अमिताभ ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वह विज्ञापन के सभी शर्तों को पूरा करते हैं और इस पद के लिए खुद को सबसे सक्षम उम्मीदवार मानते हैं. उनके पास लंबा प्रशासनिक अनुभव है और वह प्रबंधकीय जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभा सकते हैं. ट्रस्ट के सभी प्रशासनिक, वैधानिक व वित्तीय कामों को बखूबी निभा सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही