Search

 
 
 

अनुराग गुप्ता ने डीजीपी पद से इस्तीफा दिया!

Ranchi : खबर है कि आईपीएस अनुराग गुप्ता ने डीजीपी के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने मंगलवार की देर शाम इस्तीफा दिया है. उनके इस्तीफे को सरकार ने स्वीकार किया है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.  ना ही यह स्पष्ट हो पाया है कि उनके स्थान पर नए पुलिस प्रमुख कौन होंगे. आईपीएस प्रशांत सिंह और एमएस भाटिया के नाम की चर्चा हवा में है.
 

Ranchi : खबर है कि आईपीएस अनुराग गुप्ता ने डीजीपी के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने मंगलवार की देर शाम इस्तीफा दिया है. उनके इस्तीफे को सरकार ने स्वीकार किया है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.  ना ही यह स्पष्ट हो पाया है कि उनके स्थान पर नए पुलिस प्रमुख कौन होंगे. आईपीएस प्रशांत सिंह और एमएस भाटिया के नाम की चर्चा हवा में है. 

 

अनुराग गुप्ता के इस्तीफे की खबर मंगलवार की शाम से तब शुरु हुई, जब कार्यालय बंद होने के बाद रात के करीब 7.30 डीजीपी कार्यालय में दुबारा गतिविधियां शुरु हुईं. डीजीपी अनुराग गुप्ता भी कार्यालय पहुंचे. इसके बाद वह कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. कुछ देर के बाद वहां से घर लौट गए.

 

इन दोनों घटनाओं के बाद उनके इस्तीफे की चर्चा शुरु हो गई. हालांकि किसी भी स्तर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. हमने सरकार के उच्चाधिकारियों और अनुराग गुप्ता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी. 

 

अनुराग गुप्ता इसी साल फरवरी माह में डीजीपी बने थे. उनका कार्यकाल फरवरी 2027 तक था. सरकार ने एसीबी और सीआईडी डीजी का प्रभार भी उन्हें ही दे रखा था. सितंबर माह में सरकार ने एसीबी को एसीबी का प्रभार वापस ले लिया. जिसके बाद से उन्हें हटाये जाने की चर्चा लगातार होती रही.  

 

उल्लेखनीय है अनुराग गुप्ता को वर्ष 2022 में पुलिस महानिदेशक (डीजी) के रैंक में प्रोन्नति मिली थी. प्रोमोशन के बाद अनुराग गुप्ता डीजी ट्रेनिंग बनाये गये थे. झारखंड सरकार ने 26 जुलाई 2024 को उनको झारखंड का प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया था. विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें इस पद से हटा दिया गया. फिर 28 नवंबर 2024 में उनको फिर से झारखंड का डीजीपी बनाया गया. जिसके बाद तीन फरवरी 2025 को अनुराग गुप्ता को नियमित डीजीपी बना दिया गया था.

 

झारखंड सरकार ने अनुराग गुप्ता को नियमित डीजीपी बनाने की जो अधिसूचना जारी की थी, उसमें इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि उनका कार्यकाल कब से शुरू होगा. इस अधिसूचना में सिर्फ इतना ही लिखा है कि अनुराग गुप्ता का कार्यकाल ‘महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड (पुलिस बल प्रमुख) का चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2025’ के नियम 10 (1) के अनुरूप होगा. नियमावली के अनुसार डीजीपी का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा.

 

झारखंड सरकार ने पहली बार 26 जुलाई 2024 को अनुराग गुप्ता को झारखंड का प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया था. हालांकि, झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने उन्हें डीजीपी के पद से हटाने का निर्देश दिया था. चुनाव के बाद हेमंत सोरेन सरकार की सत्ता में वापसी हुई, तो 28 नवंबर 2024 को फिर से अनुराग गुप्ता को डीजीपी नियुक्त कर दिया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही